Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sumitra Ghritalharen appointed Balodabazar Congress president | सुमित्रा घृतलहरें बलौदाबाजार कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त: पार्टी ने पुनर्विचार कर दोबारा सौंपी जिले की कमान – baloda bazar News
Breaking News

Sumitra Ghritalharen appointed Balodabazar Congress president | सुमित्रा घृतलहरें बलौदाबाजार कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त: पार्टी ने पुनर्विचार कर दोबारा सौंपी जिले की कमान – baloda bazar News

By adminNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a1eeff4 f3e3 4f4a 8024 97b651ea5073 1764350964522
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के 41 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें बलौदाबाजार जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद एक बार फिर सुमित्रा घृतलहरें को सौंपा गया है।

.

इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा थी, क्योंकि पिछली बार अध्यक्ष बनने के कुछ ही महीनों बाद संगठन का पुनर्गठन शुरू हो गया था, जिससे उन्हें काम करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाया था।

इस नियुक्ति पर विधायक संदीप साहू ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुमित्रा घृतलहरें एक अनुभवी और मेहनती नेत्री हैं। पिछली बार उन्हें काम करने का पूरा मौका नहीं मिल पाया था।

पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताकर एक सही और न्यायसंगत फैसला लिया है। संदीप साहू ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बलौदाबाजार जिला कांग्रेस मजबूत होगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

सुमित्रा घृतलहरें बनी बलौदाबाजार जिला कांग्रेस अध्यक्ष।

सुमित्रा घृतलहरें बनी बलौदाबाजार जिला कांग्रेस अध्यक्ष।

‘सभी वर्गों के लोगों से आसानी से जुड़ती है सुमित्रा’

विधायक इंद्र साव ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप फैसला है। सुमित्रा घृतलहरें का संगठन पर अच्छा नियंत्रण है और वह सभी वर्गों के लोगों से आसानी से जुड़ जाती हैं। उनकी पुनः नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

2029 के आम चुनावों की तैयारी शुरू करने की कही बात

नई जिम्मेदारी मिलने पर सुमित्रा घृतलहरें ने पार्टी उच्चाधिकारियों और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार समयाभाव के कारण वह अपनी पूरी योजनाओं को क्रियान्वित नहीं कर सकी थीं।

अब उनका मुख्य ध्यान जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को उठाने पर होगा। उन्होंने 2029 के आम चुनावों की तैयारी जोर-शोर से शुरू करने की बात कही।

माना जा रहा है कि सुमित्रा घृतलहरें के अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बलौदाबाजार जिले में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करेगी। इस नियुक्ति के साथ ही जिले में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर तेज होने की उम्मीद है।

bfb7532a 9441 4064 a731 e864ed042207 1764350964523



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्टेट गैरेज चुनाव में गाड़ियों के पार्ट्स बने चुनाव चिन्ह:स्टेरिंग-टायर के बीच अध्यक्ष पद पर मुकाबला, 26 साल में पहली बार मतदान से चुनाव

June 25, 2026

भाजपा ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय:धमतरी में अशोक बजाज बोले- मौलिक अधिकार निलंबित हुए, पत्रकारों को जेल भेजा गया

June 25, 2026

बीजेपी बोली-कांग्रेस केवल राजनीतिक आरोप लगाने में व्यस्त:अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के असर को नजरअंदाज कर रही, फ्यूल की कमी पर कांग्रेस ने निकाली थी रैली

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075530
Views Today : 793
Views Last 7 days : 2690
Views Last 30 days : 10652
Total views : 105260
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.