Uncategorized

रायपुर के डोमिनोज आउटलेट में वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में बनाने का आरोप, वीडियो वायरल

रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित डोमिनोज आउटलेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक ने आरोप लगाया है कि आउटलेट में वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे हैं। युवक ने इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य अधिकारियों और डोमिनोज के हेड ऑफिस से सोशल मीडिया के जरिए की है।

भाठागांव निवासी मृणाल पाठक अपने दोस्तों के साथ पिज्जा खाने के लिए रिंग रोड स्थित डोमिनोज आउटलेट पहुंचे थे। उन्होंने वहां वेज फार्महाउस पिज्जा ऑर्डर किया। पिज्जा तैयार होने के दौरान उनकी नजर ओवन पर गई।

मृणाल का कहना है कि उन्होंने देखा कि कर्मचारियों द्वारा वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे थे। विरोध करने पर कर्मचारी सफाई देते नजर आए।

युवक के मुताबिक, उन्होंने इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों से सवाल किया और विरोध जताया। इसके बाद कर्मचारी अपनी गलती मानने की जगह पूरे मामले में सफाई देते नजर आए।

हालांकि, वे इससे संतुष्ट नहीं हुए और आउटलेट से बाहर निकलकर पूरे मामले का वीडियो बनाया। इसके बाद मृणाल ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को टैग करते हुए शिकायत की।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग के अधिकारियों और डोमिनोज के हेड ऑफिस तक मामले की जानकारी पहुंचाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button