जांजगीर | चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया में आवेदन करने की तिथि में बढ़ोतरी की है। मतदाता अब 11 दिसंबर तक फॉर्म जमा कर पाएंगे। आयोग ने पूर्व शेड्यूल को निरस्त करते हुए नया कैलेंडर लागू किया है। इसके साथ ही घर-घर सत्यापन, बूथों के पुनर्
.
बता दें कि इसके पहले एसआईआर की अंतिम तिथि 4 दिसंबर तय थी। लेकिन केवल चार दिन ही शेष थे। कई जगहों पर लोगों परेशानी हो रही है। नया शेड्यूल के अनुसार एन्यूमरेशन पीरियड(घर-घर सत्यापन) 11 दिसंबर तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 11 दिसंबर तक, ड्राफ्ट रोल तैयारी 12 से 15 दिसंबर तक, ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशन 16 दिसंबर, क्लेम-ऑब्जेक्शन अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी, नोटिस, सुनवाई और सत्यापन 16 दिसंबर से होगी।
<
