Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » STF jawan and three friends died in Dhamtari | धमतरी में STF जवान सहित तीन दोस्तों की मौत: ट्रेलर से टकराई बाइक, टक्कर के बाद बुलेट में फंसा जवान,तीनों ने मौके पर दम तोड़ा – Dhamtari News
Breaking News

STF jawan and three friends died in Dhamtari | धमतरी में STF जवान सहित तीन दोस्तों की मौत: ट्रेलर से टकराई बाइक, टक्कर के बाद बुलेट में फंसा जवान,तीनों ने मौके पर दम तोड़ा – Dhamtari News

By adminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 16 2 1759573434
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी में सड़क हादसे में एसटीएफ जवान समेत 3 दोस्तों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सड़क हादसे में एसटीएफ जवान सहित तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को नगरी रोड पर कुकरेल के पास हुई, जब उनकी बुलेट बाइक भारत माला परियोजना के राखड़ से भरे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

.

बुलेट की ट्रेलर से टक्कर इतनी भीषण थी कि एसटीएफ जवान बाइक में ही फंस गया, जबकि उनके दोनों दोस्त सड़क पर दूर जा गिरे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा नगरी रोड पर कुकरेल में माकरदोना मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ। तीनों दोस्त किसी काम से बुलेट से धमतरी आए थे और काम खत्म होने के बाद वे वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। उस वक्त अंधेरा हो चुका था और हल्की बारिश भी हो रही थी। शाम करीब 7 बजे, बाइक अचानक ट्रेलर में जा घुसी।

तीनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान ट्रेलर से भिड़ी बुलेट

तीनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान ट्रेलर से भिड़ी बुलेट

सड़क हादसे में तीनों मृतकों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान एसटीएफ जवान डोमेश्वर नेताम (28 वर्ष), दिवस कोर्राम (35 वर्ष) और कालेश्वर यादव (31 वर्ष) के रूप में हुई है। डोमेश्वर नेताम और दिवस कोर्राम बाजार कुर्रीडीह के निवासी थे, जबकि कालेश्वर यादव पीपरछेड़ी के रहने वाले थे।

भीषण टक्कर में डोमेश्वर नेताम बाइक में फंस गए

भीषण टक्कर में डोमेश्वर नेताम बाइक में फंस गए

हादसे में बुलेट में फंस गया था एसटीएफ जवान

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार डोमेश्वर नेताम बाइक में ही फंस गए, जबकि उनके साथी दिवस कोर्राम और कालेश्वर यादव सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 108 एम्बुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। इस हादसे के बाद गांवों में शोक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

…………………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार…6 युवकों की मौत:MP से ओडिशा जा रहे थे,मरने वालों में 4 इंदौर के; ब्रेक लगाने पर बेकाबू हुई

ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर घायल है।

ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। ड्राइवर घायल है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई। इनमें 4 मध्यप्रदेश के इंदौर और एक रतलाम का रहने वाला था। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना बागनदी थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NEET पेपर लीक…NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां,VIDEO:सांसद बंगला घेरने निकले थे, देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा; भाजपा ने बताया- गुंडे

June 4, 2026

Tilda Police Seize Rs 3.46 Lakh Contraband

June 4, 2026

बालोद में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म,नवजात की मौत:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072824
Views Today : 16
Views Last 7 days : 1350
Views Last 30 days : 5706
Total views : 96350
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.