Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tilda Police Seize Rs 3.46 Lakh Contraband
Breaking News

Tilda Police Seize Rs 3.46 Lakh Contraband

By adminJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 03 at 75828 pm 1780502150
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा।

.

आरोपियों के कब्जे से गांजा, बाइक और मोबाइल समेत करीब 3.46 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। यह मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

whatsapp image 2026 06 03 at 75828 pm 1780502193

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक होंडा साइन बाइक क्रमांक CG-22-AF-6686 में गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

थैले में छिपाकर रखा था गांजा

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद लाल-पीले रंग के बैग से तीन सफेद पॉलीथीन पैकेट मिले। जांच में इनमें कुल 5 किलो 770 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत करीब 2.75 लाख रुपए बताई जा रही है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल होंडा साइन बाइक और कार्बन कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कुल जब्ती 3.46 लाख रुपए की बताई गई है।

दोनों आरोपी बलौदाबाजार के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमालय वर्मा उर्फ प्रिंस (30) निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार और शिव वर्मा (20) निवासी दशरभा रोड बलौदाबाजार के रूप में हुई है।

दोनों के खिलाफ तिल्दा नेवरा थाने में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत लगातार कार्रवाई

रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NEET पेपर लीक…NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां,VIDEO:सांसद बंगला घेरने निकले थे, देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा; भाजपा ने बताया- गुंडे

June 4, 2026

बालोद में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म,नवजात की मौत:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

June 4, 2026

जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक तमिलनाडु से मुक्त कराए गए:जबरन काम कराने और कम मजदूरी देने का आरोप,कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद सुरक्षित घर वापसी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072822
Views Today : 14
Views Last 7 days : 1348
Views Last 30 days : 5704
Total views : 96348
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.