Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म,नवजात की मौत:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Breaking News

बालोद में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म,नवजात की मौत:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

By adminJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 03 at 215002 1780504644
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 03 at 215002 1780504644
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 15 साल की नाबालिग बच्ची ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन अविकसित नवजात की 24 घंटे की भीतर मौत हो गई। इसके बाद मामले की जांच की गई। पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 31 मई को प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक नाबालिग को घरवाले डुंडेरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां नाबालिग ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद घरवाले नाबालिग मां और नवजात को गंभीर हालत में जिला मातृ शिशु अस्पताल (MCH) लेकर गए। जहां इलाज के दौरान 2 जून को नवजात की मौत हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल प्रबंधन ने बालोद पुलिस को सूचना दी। परिजन बच्चे का शव लेकर जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखकर पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पीड़िता और परिजनों के बयान में सामने आया कि एक ट्रैक्टर चालक ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने नवजात की मौत के मामले में शून्य मर्ग दर्ज कर केस डायरी अर्जुन्दा पुलिस को भेजी। इसके बाद बुधवार को 24 वर्षीय आरोपी भोलेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 4 माह बाद परिजनों को पता चला बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मर्ग दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और बच्चे का DNA सैंपल भी लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग 9वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ चुकी थी। उसके गांव में आरोपी ट्रैक्टर चालक का अक्सर आना-जाना था। जिसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। 5 अक्टूबर 2025 में नाबालिग के साथ जब ड्राइवर ने दुष्कर्म किया, तब वह प्रेग्नेंट हो गई। करीब 4 माह बाद घरवालों को घटना की जानकारी हुई। इस मामले पर शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कर्रवाई के लिए अर्जुन्दा थाने को डायरी सौंप दी गई है। अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया – अर्जुन्दा टीआई अर्जुन्दा टीआई इंद्रा वैष्णव ने बताया कि आरोपी को दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग का अभी इलाज जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Tilda Police Seize Rs 3.46 Lakh Contraband

June 4, 2026

जांजगीर-चांपा के 50 श्रमिक तमिलनाडु से मुक्त कराए गए:जबरन काम कराने और कम मजदूरी देने का आरोप,कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद सुरक्षित घर वापसी

June 4, 2026

दुर्गम क्षेत्रों में चार माह का राशन स्टॉक तैयार:मुंगेली में बरसात में राशन आपूर्ति बाधित न हो, इसलिए तैयारी पूरी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072820
Views Today : 12
Views Last 7 days : 1346
Views Last 30 days : 5702
Total views : 96346
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.