Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » केंद्रीय महिला एव बाल विकास मंत्री से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव,रखा पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बाहुल्य क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के विकास का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़

केंद्रीय महिला एव बाल विकास मंत्री से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव,रखा पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बाहुल्य क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के विकास का प्रस्ताव

By AdminSeptember 17, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20250917 215235
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने रायपुर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण देवी एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची थी। इस दौरान श्रीमती जूदेव ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्रीमती जूदेव ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जशपुर जिले में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर निवास करती है। केंद्र और राज्य सरकार इन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्राथमिकता से प्रयास कर रही है। जिले के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र में जनमन योजना के अंर्तगत बुनियादी ढांचा विकसीत किया जा रहा है। जरूरत है इस जनजाति के बच्चों को कुपोषण से बचाते हुए इनके मानसिक और शैक्षणिक विकास की। इसके लिए एक माडल आंगनबाड़ी केंद्र की रूपरेखा तैयार की गई है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में आकर्षक रंग-रोगन के साथ बच्चों को बैठने के लिए छोटे आकार वाली डेस्क-बेंच के साथ एक टीवी उपलब्ध कराई जाएगी। इस टीवी में सप्ताह में एक या दो दिन बच्चे टीवी देख कर राईम्स,पेटिंग बनाना तो सीखेगें ही साथ ही मनोरंजन आधारित कार्यक्रम देख कर देश और दुनिया के बारे में भी जान सकेगें। श्रीमती जूदेव ने बताया कि एक माडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसीत करने में लगभग एक लाख रूपये की लागत आएगी। जशपुर जिले में सौ आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसीत करने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से चर्चा हुई है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने श्रीमती जूदेव के प्रस्ताव की प्रशंसा करते हुए,आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067556
Views Today : 65
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 3890
Total views : 88479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.