Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » State level cross country: Aniket and Sheetal champions of the city in under-18 | राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री: अंडर-18 में शहर के अनिकेत और शीतल चैंपियन – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

State level cross country: Aniket and Sheetal champions of the city in under-18 | राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री: अंडर-18 में शहर के अनिकेत और शीतल चैंपियन – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1766332642694818e21f004 crosscontr1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1766332642694818e21f004 crosscontr1

.

एथलेटिक्स संघ के द्वारा 23वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 20 व 21 दिसंबर को बहतराई स्टेडियम में कराया गया। इसमें प्रदेशभर से कुल 372 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि 47 तकनीकी अधिकारी एवं निर्णायक प्रतियोगिता के सफल संचालन में शामिल रहे। अंडर-16 में बिलासपुर के एथलीट्स का दबदबा रहा। बालक 6 किमी में अनिकेत व 4 किमी बालिका में शीतल कुशवाहा ने बाजी मारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिवेदी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजय केसरवानी, कराते संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अविनाश सेठी सहित अन्य अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एक बड़ा परिवार है, जिसे और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति और बेहतर खेल नीति बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान तकनीकी समिति के चेयरमैन एवं प्रतियोगिता संचालक पी. जे. सेबेस्टियन, मुख्य प्रशिक्षक पीजी जयकृष्णन सहित के. श्रीनिवास, रवि देशमुख, कामता प्रसाद यादव, पुकेश्वर लाल, आंचल भगत, अदिति वर्मा, के. श्रीनु, अजित यादव, सागर सिंह परिहार, सुभाष कुमार, मुरली, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, सचिव हेमंत सिंह परिहार व कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार राय ने बताया कि सुबह 10 किमी की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में राजनांदगांव के कौशलेंद्र ने पहला, दुर्ग के आशुतोष बिंद ने दूसरा व बिलासपुर के मनीष को तीसरा स्थान मिला।

वहीं महिला वर्ग में दुर्ग की रुकमणी ने बाजी मारी। संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह ने बताया कि बालक अंडर-20 8 किमी क्रॉस कंट्री में जशपुर के सौरव पाल अव्वल रहे। वहीं बालिका वर्ग के 6 किमी में सूरजपुर की प्रिया राजवाड़े विजेता बनी। अंडर-16 बालक 2 किमी में बिलासपुर के समीर कश्यप, पीयूष यादव दूसरे व आयुष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालिका में दुर्ग की वंदना पहले, बीजापुर की संतोषी भंडारी द्वितीय व बिलासपुर की दंतेश्वरी तृतीय रहीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075264
Views Today : 20
Views Last 7 days : 2206
Views Last 30 days : 9865
Total views : 104287
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.