Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SSP’s class advises police to stay fit | SSP की क्लास में पुलिसकर्मियों को फिट रहने की सलाह: रोजाना योग-व्यायाम करने की भी नसीहत; सभी केस 90 दिनों के अंदर निराकरण के निर्देश – durg-bhilai News
Breaking News

SSP’s class advises police to stay fit | SSP की क्लास में पुलिसकर्मियों को फिट रहने की सलाह: रोजाना योग-व्यायाम करने की भी नसीहत; सभी केस 90 दिनों के अंदर निराकरण के निर्देश – durg-bhilai News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 08 at 23908 pm 1759927485
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग SPP विजय अग्रवाल ने क्राइम ग्राफ को कम करने और सभी मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए सभी थानों के टीआई को सख्त निर्देश दिया है। बुधवार को एसएसपी ने पाटन अनुविभाग के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली।

.

यह मीटिंग उतई थाना में ली गई। एसएसपी ने इस बैठक में पुलिसकर्मियों को फिट रहने कहा। उन्होंने फिट रहने के लिए रोजाना योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

एसएसपी ने पाटन अनुविभाग के पुलिस अफसरों से की बात।

एसएसपी ने पाटन अनुविभाग के पुलिस अफसरों से की बात।

लंबित अपराधों का जल्द निराकरण

एसएसपी विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों और विवेचकों की समीक्षा बैठक लेकर कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित अपराधों और चालानों की थानावार गहन समीक्षा की और सख्त लहजे में कहा कि सभी मामलों का निराकरण 60/90 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।

लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने एसएसपी ने दिए निर्देश।

लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण करने एसएसपी ने दिए निर्देश।

एसएसपी ने देखी डायरी

एसएसपी ने हर थाना प्रभारी और विवेचक से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके पास लंबित अपराधों की केस डायरी देखी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अगर अन्य राज्य में टीम भेजने की जरूरत पड़े, तो नियमानुसार अनुमति लेकर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को फरियादियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुना जाए और समस्या के अनुरूप तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस बैठक में पाटन अनुविभाग के तमाम थानों के टीआई और विवेचक शामिल हुए।

इस बैठक में पाटन अनुविभाग के तमाम थानों के टीआई और विवेचक शामिल हुए।

गुंडा बदमाशों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश

बैठक में क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और गैंग हिस्ट्रीशीट धारियों पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि बीट और सब-बीट प्रभारी स्तर पर इनकी गतिविधियों, चाल-चलन, आय के स्रोतों और रोजमर्रा की गतिविधियों की नियमित जांच और मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई बदमाश जेल में बंद है, तो उसकी हरकतों पर भी निगरानी रखी जाए। ताकि अपराध की जड़ें वहीं समाप्त की जा सकें।

यातायात नियमों के पालन को लेकर भी सौंपी जिम्मेदारी

मीटिंग के दौरान सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। पाटन क्षेत्र की सड़कों पर मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एसएसपी ने दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072850
Views Today :
Views Last 7 days : 1172
Views Last 30 days : 5686
Total views : 96377
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.