Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Soni Sori Says Naxalism Update| Bhupati-Rupesh’s Surrender, Minister Vijay Sharma | सोनी सोढ़ी बोलीं-नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा…फर्जी एनकाउंटर हो रहे: कहा-कॉर्पोरेट घरानों को बेचा जाएगा बस्तर, गृहमंत्री बोले- नक्सलियों को जायज ठहराने तेलंगाना गई थीं – Chhattisgarh News
Breaking News

Soni Sori Says Naxalism Update| Bhupati-Rupesh’s Surrender, Minister Vijay Sharma | सोनी सोढ़ी बोलीं-नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा…फर्जी एनकाउंटर हो रहे: कहा-कॉर्पोरेट घरानों को बेचा जाएगा बस्तर, गृहमंत्री बोले- नक्सलियों को जायज ठहराने तेलंगाना गई थीं – Chhattisgarh News

By adminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 281761913771 1761931374
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बस्तर की सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी ने तेलंगाना के करीम नगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि नक्सलवाद कभी खत्म नहीं होगा। आदिवासियों का फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। CCM रामचंद्र रेड्डी, कोसा दादा को भी उठाकर मारा गया है। इनका भी फर्जी तरीके

.

सोनी सोढ़ी ने CCM भूपति और रूपेश के सरेंडर को लेकर कहा कि, आदिवासियों ने जल-जंगल-जमीन बचाने की लड़ाई में इनका साथ दिया, लेकिन इन्होंने सरेंडर करने से पहले एक बार भी आदिवासियों से बातचीत नहीं की। न जन अदालत लगाई गई और न ही उस इलाके की आदिवासी जनता से सरेंडर करें या न करें ये पूछा गया।

वहीं सोनी सोढ़ी के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सिर्फ भ्रमजाल फैला रहे हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि क्या हथियार लेकर जंगलों में घूमना और शिक्षादूतों की हत्या करना, आदिवासियों की हत्या करने को ये जायज ठहराने वहां गईं थीं। हमारा लक्ष्य है देश के कोने-कोने तक भारत का संविधान पहुंचे।

574681 1761912731

बस्तर की जनता ने नक्सल संगठन के साथ काम किया- सोनी

सोनी सोढ़ी ने कहा कि उस इलाके की जनता ने पार्टी को कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। पार्टी ने भी आदिवासियों का साथ दिया है। वहां की लड़ाई कॉर्पोरेट के खिलाफ थी। जल-जंगल-जमीन को बचाने की लड़ाई थी। लेकिन सीधे सरकार और रूपेश-भूपति के बीच ही बातचीत हुई और इन्होंने सरेंडर कर दिया।

सोनी का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हो रहा है। आदिवासियों ने बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि, वे सिर्फ आदिवासियों को खत्म करने की बात कर रहे हैं। इन्हें खत्म कर बस्तर की पहाड़ियों को कॉर्पोरेट घरानों को बेचा जाएगा।

long text quote 1761909507

12 अक्टूबर को भूपति ने महाराष्ट्र में किया था सरेंडर

दरअसल, छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 12 अक्टूबर को पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। भूपति बड़े कैडर का नक्सली रहा। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड था।

भूपति पर करीब 6 डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। भूपति ने 3 दंडकारण्य क्षेत्रीय समिति के सदस्य और 10 संभागीय समिति के सदस्यों समेत 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर किया था। गढ़चिरौली पुलिस को 54 हथियार सौंपे थे। इनमें 7 AK-47 और 9 INSAS राइफलें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

image 2 1761909863

क्या अगले 10 महीनों में खत्म हो जाएगा 6 दशकों से फैला नक्सली नेटवर्क, नक्सली कौन हैं और चाहते क्या हैं, कैसे हुई थी इस सब की शुरुआत; ग्राफिक्स के जरिए पढ़िए पूरी कहानी…

image 3 1761910136
image 4 1761910145
image 5 1761910153
image 6 1761910160
image 7 1761910169
image 13 1761912532
image 14 1761912541
image 8 1761910180
image 9 1761910188
image 12 1761912576
image 15 1761912612
image 10 1761910202

……………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने किया सरेंडर: शाह बोले- 2 दिनों में 258 ने छोड़ी हिंसा, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल मुक्त

सरेंडर करने नक्सली जंगल से निकलकर शहर पहुंचे।

सरेंडर करने नक्सली जंगल से निकलकर शहर पहुंचे।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली प्रवक्ता रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ ​​टी वासुदेव राव उर्फ रूपेश माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में एक्टिव था। राव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था, जबकि कुछ पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम था। एके-47, इंसास राइफलें, SLR और 303 राइफलें बरामद की गई है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खाद्य टीम का निरीक्षण:'शुद्ध आहार' अभियान के तहत हुई सघन जांच, साफ-सफाई के दिए निर्देश

May 6, 2026

जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:युवक ने मिलने बुलाया तो नहीं गई, फिर वारदात को दिया अंजाम, जेल भेजे गए

May 6, 2026

रायगढ़ में बीच सड़क तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार:आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी का पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069689
Views Today : 42
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 3835
Total views : 90733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.