![]()
.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुंगेली में शाखा प्रबंधक विकास कुमार की अगुवाई में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन ने उपस्थित वरिष्ठजनों का शॉल, पुष्प गुच्छ व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया।
शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि, बुजुर्ग इस धरती पर भगवान समान हैं। उनका सम्मान करना ईश्वर की पूजा जैसा है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को अनुभव और ज्ञान के ऐसे भंडार बताया, जिनसे समाज निरंतर सही दिशा प्राप्त करता है। समारोह में पथरिया और मुंगेली सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल लगभग 85 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इसमें पथरिया से पीला दास पाटले, बद्रीप्रसाद वर्मा, जीवन राम सिंह क्षत्री, मुंगेली से सईद खान, दिलीप कुमार पाज, राकेश गुप्ता, प्रहलाद पांडेय, ओम कोराले, शंकर सिंह राजपूत, नीलकंठ तिवारी, एम.एल. टेडन, बी.के. विश्वकर्मा, एम.के. जनार्दन, कंपलसिंह ध्रुव, देवचरण शर्मा, चतुर्वेदी, एम.डी. मानिकपुरी, एच.आर. मास्कर, गोवर्धन निर्मलकर, हरिराम साहू, कदमदास कोशले, किशन सिंह क्षत्री, डी.डी. नामा, गजानंद सिंह परिहार, जगदीश देवांगन, बी.पी. तंबोली, भागदास टोडर, प्रभात गुप्ता, और देवलाल देवांगन शामिल है। कार्यक्रम के दौरान पीएस. बेदी (पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, पथरिया), गंगा सिंह राजपूत (हथनी कला), और बढ़ी सिंह राजपूत (चारभाण) को संगठन की सदस्यता भी प्रदान की गई। समारोह के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने कुआगांव निवासी दिवंगत सदस्य गणपत साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
<
