छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर के बाद मीटर रीडरों के मानदेय में फिर कटौती, 29 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

स्मार्ट मीटर लगने के बाद रोजगार को लेकर चिंतित मीटर रीडरों के मानदेय पर बिजली कंपनी प्रबंधन ने एक और कटौती कर दी है। एग्रीमेंट खत्म होने के करीब एक माह पहले प्रति उपभोक्ता मीटर रीडिंग एवं बिलिंग के लिए मिलने वाली राशि आठ से घटाकर सात रुपये कर दी गई है।

मीटर रीडरों का कहना है कि पिछले वर्ष भी मानदेय में एक रुपये की कटौती की गई थी। अब दोबारा कटौती से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मीटर रीडरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने एग्रीमेंट के बीच में ही मानदेय में कटौती का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि पहले प्रति उपभोक्ता 9 रुपये भुगतान का एग्रीमेंट था, जिसे बाद में घटाकर आठ रुपये किया गया और अब सात रुपये कर दिया गया है।

बिजली कंपनी मुख्यालय डंगनिया में मीटर रीडर धरना-प्रदर्शन की तैयारी में हैं। प्रबंधन के निर्णय के विरोध में मीटर रीडर श्रमिक संघ ने 29 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संघ ने आंदोलन की सूचना प्रबंधन को भी दे दी है।

समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने पर मीटर रीडरों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी नहीं किया गया है। रीडरों के अनुसार करीब पांच माह तक भुगतान की राशि की वसूली नहीं हुई, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button