छात्रा का शव मिलते मिलते सुबह हो गई थी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल चलाने से मना करने पर 9वीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। 3 नवंबर को छात्रा देर रात तक मोबाइल देख रही थी। जिसे परिजनों ने मना किया, तो रात करीब 1.30 बजे गुस्से में दौड़कर वह अरपा नदी के पास पहुंची और छलांग लगा दी।
.
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। इस दौरान उसके परिजन भी पीछा करते हुए वहां पहुंचे। बड़ी बहन ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रात के अंधेरे में दो युवकों ने नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव मिलते मिलते सुबह हो गई थी।

बच्ची का शव अकड़ गया था।

रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
पुलिस के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरूण कठौते प्राइवेट जॉब करते हैं। उसकी छोटी बेटी अदिति कठौते (14) घर में रात करीब 1.30 बजे तक मोबाइल देख रही थी। जिसे उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने चलाने से मना किया।
वो बोली कि देर रात मोबाइल देख रही है, अब सो जा। इतने में अदिति गुस्से में घर से बाहर निकल गई। दौड़ते हुए अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंची। चेतना ने अदिति के घर से बाहर निकलने की जानकारी अपने पिता अरुण कमल कठौते को दी। जिसके बाद दोनों दौड़ते हुए अदिति का पीछा करने लगे।
इस दौरान चेतना और उसके पिता चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने के लिए आवाज लगाते रहे। लेकिन, वो नहीं रूकी। देखते ही देखते अदिति अरपा नदी स्थित छठघाट पहुंच गई, जहां उसने बहन और पिता के सामने नदी में छलांग लगा दी।

छात्रा ने बहन और पिता के सामने नदी में छलांग लगाई थी।
बचाने के लिए कूदे दो युवक, गहराई में नहीं जा सके
अपनी आंखों के सामने अदिति को नदी में छलांग लगाते देखकर बड़ी बहन चेतना हैरान रह गई। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान रात के अंधेरे में दो युवक नदी में पानी के अंदर तक जाने की कोशिश की।
लेकिन, गहराई अधिक होने के कारण वो ज्यादा दूर नहीं जा सके। लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रदीप आर्या, एएसआई देवेंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, देर रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं किया जा सका।
सुबह एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
आज मंगलवार की सुबह से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा का रेस्क्यू किया गया। वहीं, रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई। करीब दो घंटे की तलाशी के बाद छात्रा का शव नदी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
……………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
‘हर-हर महादेव’ बोलकर एनीकट से कूदा युवक…मौत का LIVE-VIDEO:नशे में काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा किया; दुर्ग में बचाने कॉन्स्टेबल-मछुआरों ने भी लगाई छलांग

दुर्ग के शिवनाथ नदी में कूद गया युवक, लोग वीडियो बनाते रहे।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर एक युवक ने सबके सामने “हर-हर महादेव” बोलते हुए नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए दो कॉन्स्टेबल भी नदी में कूद गए। लेकिन तेज धार के कारण वे उसे बचा नहीं सके। फिर स्थानीय मछुआरों ने युवक को बचाने में मदद की। पढ़ें पूरी खबर…
<
