![]()
लोकार्पण के तीन साल के भीतर सिरसा गेट अंडरब्रिज के भीतर मार्ग तीन बार बुरी तरह उखड़ चुका है। इसके मेंटेनेंस के लिए तीन बार ब्लॉक लिया गया है। पहली बार 7 दिन के लिए दूसरी बार 23 दिन के लिए और तीसरी बार फिर 7 दिन के लिए ब्लॉक लिया गया। हर बार इसके मेंट
.
इस दौरान उन्होंने अंडरब्रिज के बार-बार उखड़ने के कारण को जानने का प्रयास किया। उसके स्थायी निदान के तरीके भी खोजने का प्रयास किया। निरीक्षण में बात सामने आई की अंडरब्रिज से एनएसपीसीएल के भारी वाहन यहां से गुजर रहे हैं। इसका वजन भी 50-50 टन से अधिक है। इन वाहनों के गुजरते समय इसमें ढोए जाने वाले फ्लाई ऐश मार्ग पर गिरते हैं। इसकी वजह पानी निकासी का मार्ग बार-बार बाधित हो जाता है। इससे पानी रुकने लगता है। पानी के रुकने से सड़क खराब होकर उखड़ने लगता है। इसकी नियमित सफाई की आवश्यकता है। इसके लिए नगर निगम से चर्चा करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार अंडरब्रिज निर्माण के बाद स्थानीय निकाय को उसके मेंटेनेंस के लिए सौंपना है। इस अंडरब्रिज को अभी तक निगम को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। इसकी वजह से इसकी नियमित साफ-सफाई नहीं होती। यही कारण है कि हर एक या दो महीने में पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली में धुल और मिट्टी भर जाती है। इसमें पानी भरने लगता है।
समाधान के लिए निगम के अफसरों से 29 को मिलेंगे एडीएन असाटी ने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। मंगलवार को केंद्र सरकार की छठ पर्व की छुट्टी है। इसकी वजह से बुधवार 29 अक्टूबर को निगम के अफसरों से इस मामले में मुलाकात करूंगा। उनसे अंडरब्रिज के नियमित साफ-सफाई के लिए आग्रह किया जाएगा, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिले। साथ ही सीएसपी-डीसीएल के अफसरों से भी मुलाकात करूंगा, ताकि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके और लोगों को राहत मिले।
<
