Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा पार्षद पर बोरिंग के लिए रिश्वत मांगने का आरोप:जनदर्शन में शिकायत, पार्षद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया; वीडियो वायरल
Breaking News

कोरबा पार्षद पर बोरिंग के लिए रिश्वत मांगने का आरोप:जनदर्शन में शिकायत, पार्षद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया; वीडियो वायरल

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c96a6cb7 c0b7 4f5c bd0f 39a462d222e0 1778045335322
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c96a6cb7 c0b7 4f5c bd0f 39a462d222e0 1778045335322
कोरबा जिले के बांकीमोंगरा वार्ड क्रमांक 14 कटाईनार में पेयजल संकट के बीच बोरिंग कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासी डिंकी कौर ने 4 मई को जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। डिंकी कौर का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसको लेकर नगर पालिका और वार्ड पार्षद रम्भा पति हेमसिंह को कई बार लिखित आवेदन दिए गए, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। “जरूरत की जगह नहीं, दूसरी जगह हो रही बोरिंग” शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बोरिंग का कार्य वास्तविक जरूरत वाले स्थानों पर न कराकर अन्य जगहों पर कराया जा रहा है, जिससे पक्षपात की आशंका पैदा हो रही है। इससे पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वीडियो वायरल: पैसे, मुर्गा और शराब लेने के आरोप डिंकी कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बोरिंग कराने के लिए 20 हजार रुपये, मुर्गा और शराब ली गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे भी इसी तरह की मांग की गई थी। “बयान वापस लेने का दबाव”, धमकी का आरोप शिकायत के बाद डिंकी कौर ने वार्ड पार्षद के पति पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें शाम को एक बैठक में बुलाकर अपमानजनक व्यवहार किया गया और बयान वापस लेने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी भी दी गई। इस दौरान कुछ लोगों के अनुचित व्यवहार से वे मानसिक रूप से आहत होने की बात भी कही। डिंकी कौर ने कहा कि एक महिला होने के नाते इस तरह का व्यवहार न केवल पीड़ादायक है, बल्कि असुरक्षा की भावना भी पैदा करता है। उन्होंने इसे जनहित के मुद्दे को दबाने की कोशिश बताया। पार्षद का जवाब: “सभी आरोप बेबुनियाद” वहीं, वार्ड पार्षद रम्भा पति हेमसिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि बोरिंग की खुदाई वार्डवासियों की सहमति से कराई गई है और किसी से किसी प्रकार की कोई राशि या अन्य चीज की मांग नहीं की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों का ट्रांसफर:कई जिलों के कलेक्टर बदले, निहारिका बारिक को गृह-जेल विभाग की जिम्मेदारी

May 6, 2026

Manendragarh Gyan Shikhar Competition | KBC Style Boosts Student Intellectual Growth

May 6, 2026

दंतेवाड़ा में चलती कार में लगी भीषण आग:मौका रहते ही चालक परिवार के साथ नीचे उतरा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069686
Views Today : 39
Views Last 7 days : 593
Views Last 30 days : 3832
Total views : 90730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.