Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIR: More than 234,000 errors found | एसआईआर: 2 लाख 34 हजार से अधिक गलतियां मिलीं – janjgir champa News
Breaking News

SIR: More than 234,000 errors found | एसआईआर: 2 लाख 34 हजार से अधिक गलतियां मिलीं – janjgir champa News

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

जांजगीर-चांपा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 अभियान जारी है। इस अभियान के तहत जिले में सामने आए 2 लाख 34991 लॉजिकल एरर को दूर करने की जिम्मेदारी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) निभा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 28 अक्टूबर 2025 से हुई है। इसके अंतर्गत 2025 की मतदाता सूची का तुलनात्मक मिलान 2003 की मतदाता सूची से किया गया।

प्रक्रिया में मतदाताओं से संबंधित कई प्रकार की विसंगतियां सामने आईं, जिन्हें लॉजिकल एरर की श्रेणी में रखा गया है। ये एरर तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि मतदाता के व्यक्तिगत विवरणों में पाई गई तार्किक असंगतियां हैं। एसआईआर के तहत मतदाताओं में से 6 लाख 39378 मतदाताओं (91.45%) से इलेक्टर फॉर्म लिए गए हैं। वहीं 16,256 मतदाता (2.33%) मृत पाए गए हैं। 38,857 मतदाता (5.56%) स्थानांतरित या अनुपस्थित मिले हैं। इसके अलावा 4,467 मतदाता (0.64%) ऐसे हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं।

जिले को कैटेगरी-सी में रखा गया है। वहीं 28,838 चिह्नांकित मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस वाले मतदाताओं को आयोग की ओर से निर्धारित 13 वैध दस्तावेजों में से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इनमें केंद्र या राज्य सरकार या फिर सार्वजनिक उपक्रम की ओर से जारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी/एससी/एसटी), परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र सहित आधार से संबंधित मामलों में आयोग के नवीन निर्देश शामिल हैं।

मतदाता के रिकॉर्ड में दर्ज आयु, पारिवारिक संबंध, नाम या लिंग जैसे विवरण वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाते या आपसी तुलना में असामान्य होते हैं, तो उन्हें लॉजिकल एरर कहा जाता है। जैसे किसी मतदाता की आयु 45 वर्ष से अधिक है, लेकिन उसका नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। माता-पिता और संतान की आयु में बहुत कम या अत्यधिक अंतर दर्ज है, तो यह लॉजिकल एरर माना जाएगा। त्रुटियों के निराकरण के लिए बीएलओ बीएलओ एप के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।

वे संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर सत्यापन कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक प्रविष्टि सही और प्रमाणित हो सके। इन त्रुटियों के निराकरण के लिए बीएलओ बीएलओ एप के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वे संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर सत्यापन कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक प्रविष्टि सही व प्रमाणित हो सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 521
Views Last 7 days : 3931
Views Last 30 days : 11736
Total views : 106736
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.