Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » साहब मैं जिंदा हूं,मुझे राशन दिला दीजिये,मुझे मुर्दा बता कर सूचि से बाहर कर दिया है,पढ़िये एक रोचक खबर जब स्व सहायता समूह द्वारा मृत घोषित एक हितग्राही ग्रामीणों के साथ पहुंच गया जनदर्शन में…………………..
छत्तीसगढ़

साहब मैं जिंदा हूं,मुझे राशन दिला दीजिये,मुझे मुर्दा बता कर सूचि से बाहर कर दिया है,पढ़िये एक रोचक खबर जब स्व सहायता समूह द्वारा मृत घोषित एक हितग्राही ग्रामीणों के साथ पहुंच गया जनदर्शन में…………………..

By AdminSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
WhatsApp Image 2025 09 17 at 11.59.48 AM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगरः मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब एक राशन सूची में मृत घोषित कर दिया गया कोरवा स्वयं को जीवित बताते हुए राशन दिलाने की गुहार लगाने लगा। मामला जिले के सन्ना तहसील के ग्राम पंचायत लोरो की है। ग्रामीणों के साथ जनदर्शन में आए इस गांव के रहवासी मधुर राम 50 वर्ष ने बताया कि आठ माह पूर्व जब वह राशन कार्ड लेकर पंचायत के पीडीएस दुकान में राशन लेने गया तो उसका नाम सूची से हटा दिये जाने की बात कहते हुए वापस लौटा दिया गया।

IMG 20250916 153250
अभी मैं जिंदा हूँ साहब। स्वयं को जीवित साबित करने लोरो से जशपुर पहुंचा कोरवा ग्रामीण मधुर राम।

लगातार तीन-चार माह तक यह स्थिति बने रहने पर जब उसने स्थानीय लोगों के सहयोग से इंटरनेट में सर्च किया तो पता चला कि खाद्य विभाग की सूची में उसे मृत घोषित कर,राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुधर राम की तरह ही सौ वर्षिय बजरू राम को भी मृत बता दिया गया है। वृद्व बजरू राम की नातीन हिरमुनिया बाई ने बताया कि उसके दादा बजरू राम अब भी स्वस्थ्य है और खेत में हल चलाते हैं। लेकिन उनको मृत घोषित कर,राशन की सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। गणेश उरांव ने बताया कि उनकी सास फबियानी बाई 90 वर्ष को भी मृत बता कर राशन की सूची से नाम हटा दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 09 17 at 11.57.17 AM
राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुँचे ग्राम पंचायत लोरो के ग्रामीण।

राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप –
कलेक्टर जनदर्शन में दिये गए आवेदन में लोरो के ग्रामीणों ने पंचायत में राशन दुकान का संचालन में कई तरह की गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दुकान संचालकों द्वारा चावल की मात्रा कम दी जाती है और नियमित रूप से चना व शक्कर भी नहीं दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि दुकान संचालक को बदलने की मांग की गई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्राम सभा में रखा गया मामला –
शिकायतकर्ता ग्रामीणों के अनुसार पीडीएस दुकान में राशन वितरण में हो गड़बड़ी के मामले को 24 अप्रैल 2025 ग्राम सभा में भी रखा गया था। इस ग्राम सभा में सर्व सम्मति से इस समूह को बदलने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके बाद भी अब तक इसे यथावत रखा गया है। आवेदन में ग्रामीणों ने इस गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।

वर्जन

‘मामले में बगीचा के फूड इंस्पेक्टर को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आशीष चतुर्वेदी,खाद्य अधिकारी जशपुर।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075523
Views Today : 692
Views Last 7 days : 2589
Views Last 30 days : 10551
Total views : 105159
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.