Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIR first process list will be uploaded on 23 December | SIR की पहली लिस्ट 23 दिसंबर को होगी अपलोड: अपना नाम वेबसाइट पर खोज सकते हैं मतदाता, राजनीतिक दलों को दी जाएगी अलग सूची – Raipur News
Breaking News

SIR first process list will be uploaded on 23 December | SIR की पहली लिस्ट 23 दिसंबर को होगी अपलोड: अपना नाम वेबसाइट पर खोज सकते हैं मतदाता, राजनीतिक दलों को दी जाएगी अलग सूची – Raipur News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 8 1766372680
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 8 1766372680

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण में गणना का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान गैरमौजूद, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची भी तैयार की गई है। जिसे सर्चेबल मोड में अपलोड किया जा रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपना या

.

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिन निर्वाचकों से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके, उसके कई कारण सामने आए हैं। इनमें मतदाता का दूसरे राज्य या संघ राज्य क्षेत्र में पंजीकृत होना, अस्तित्व में न होना, 18 दिसंबर 2025 तक फॉर्म जमा न करना या फिर मतदाता के रूप में पंजीकरण में रुचि न होना शामिल है।

बताया गया कि, प्रारूप मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी, जहां मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे।

अलग सूची राजनीतिक दलों को दी जाएगी

सीईओ ने जानकारी दी कि, सभी जिलों की तरफ से प्रारूप मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटो सहित मुद्रित हार्ड कॉपी और एक फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो पाए हैं, उनकी अलग सूची भी राजनीतिक दलों को दी जाएगी, ताकि वे भी सत्यापन कर सकें।

राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि, वे इन सूचियों का सूक्ष्मता से अवलोकन करें। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने में मतदाताओं को सहयोग करें।

23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावा और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। मतदाता फॉर्म-6 (नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (सुधार) के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075262
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2204
Views Last 30 days : 9863
Total views : 104285
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.