![]()
राजधानी रायपुर में होने वाला रूप कुमार राठौड़ का शो फाइनली आज (रविवार) को होने जा रहा है। राठौड़ ‘साउंड ऑफ सोल’ के सीजन 3 में परफार्म करेंगे। ये कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे पहले दो बार डेट लॉक होने बाद ये शो रद्द हो गया थ
.
आयोजकों ने बताया इस बार ये कार्यक्रम खासतौर पर देश के सैनिकों और सुरक्षा बलों को समर्पित है। वहीं 1 अक्टूबर के शो के लिए जिन लोगों ने टिकट खरीदी थी, उन्हें दोबारा टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। वो कार्यक्रम स्थल पर जाकर टिकट फ्री आफ कास्ट एक्सचेंज कर सकते हैं।
1 अक्टूबर को स्टेडियम नहीं मिल पाया था
दरअसल, 1 अक्टूबर को ये कार्यक्रम तय हो गया था। राठौड़ मुंबई से रायपुर के लिए उड़ान भरने के लिए मुंबई एयरपोर्ट भी पहुंच चुके थे। लेकिन सही समय पर इंडोर स्टेडियम खाली नहीं हो पाया। यहां सुबह तक गरबा चलता रहा। आयोजकों को करीब दोपहर तीन बजे स्टेडियम मिला।
जिसके चलते आयोजकों को तैयारी का मौका ही नहीं मिल पाया। राठौड़ को वापस घर लौटना पड़ा। इस चैरिटी कार्यक्रम की करीब 400 टिकट बिक चुकी थी।
24 अगस्त का शो भी हुआ था कैंसिल
इस पहले 24 अगस्त को भी रूप कुमार राठौड़ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। तब, वेन्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम था। लेकिन इसी दिन सरकारी कार्यक्रम तीजा पोला तिहार ऑडिटोरियम में रख दिया गया।जिसके चलते कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा था।
इस कार्यक्रम में रूप कुमार राठौड़ के साथ उनकी धर्मपत्नी और मशहूर गजल गायिका सुनाली राठौड़ भी जुड़ने वाली थीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना और वीर जवानों के बलिदान को नमन करना है।
<
