Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में एक ही रात में 4 जगह आग लगी:ट्रक, पेड़, गोदाम और ट्रांसफार्मर जला, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू
Breaking News

दुर्ग में एक ही रात में 4 जगह आग लगी:ट्रक, पेड़, गोदाम और ट्रांसफार्मर जला, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777279844 whatsapp image 2026 04 27 at 93443 am 1777275455
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 27 at 93443 am 1777275455
दुर्ग जिले में रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक अलग-अलग जगहों पर आग लगने की चार घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर लिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि की खबर नहीं है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के मुताबिक रात करीब 1:35 बजे के आसपास अलग-अलग स्थानों से आग लगने की सूचना मिलने लगी। सबसे पहले जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बासिन में एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। कुटुंब न्यायालय के पास भी लगी आग
दूसरी घटना कुटुंब न्यायालय के पास की है, जहां एक पेड़ में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ रही थी, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों ने पहुंचकर उसे बुझा दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में फैलने का खतरा टल गया।

आग से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…
कागज के गोदाम में लगी आग
तीसरी और सबसे बड़ी घटना कुम्हारी इलाके में सामने आई, जहां कागज के पुट्ठों से भरे एक गोदाम में आग लग गई। कागज होने की वजह से आग तेजी से फैल रही थी और धुआं भी काफी उठ रहा था। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगातार पानी डालकर आग को काबू में किया। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन टीम ने हालात संभाल लिए। इसके अलावा जिले में कुछ जगहों पर बिजली ट्रांसफार्मरों में भी आग लगने की जानकारी मिली। इन घटनाओं में भी दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। कहीं कोई जनहानि नहीं
अग्निशमन विभाग के अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को तुरंत रवाना किया गया। टीम के सदस्य मौके पर पहुंचते ही सक्रिय हो गए और मिलकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समय पर कार्रवाई होने की वजह से कोई बड़ी जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे में 88 वारंटी दबोचे:राजपत्रित अधिकारियों की अगुवाई में चला मेगा क्रैकडाउन

April 27, 2026

14 साल पुराने हत्याकांड में महिला को उम्रकैद:जमीन विवाद में मुख्य आरोपी ने सुपारी देकर करवाई हत्या,तीनों आरोपियों को पहले ही मिल चुकी सजा

April 27, 2026

रायगढ़ में दूध डेयरी में जांच के लिए पहुंची टीम:पनीर-खोवा का लिया गया सैंपल, सही दवा शुद्ध आहार अभियान की शुरूआत

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068935
Views Today : 87
Views Last 7 days : 1002
Views Last 30 days : 4116
Total views : 89918
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.