Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIMS on emergency alert during Diwali | दीपावली में इमरजेंसी के लिए सिम्स में अलर्ट: 21 अक्टूबर तक डॉक्टर-स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल, अस्पताल में स्पेशल बर्न वार्ड के साथ खास इंतजाम – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

SIMS on emergency alert during Diwali | दीपावली में इमरजेंसी के लिए सिम्स में अलर्ट: 21 अक्टूबर तक डॉक्टर-स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल, अस्पताल में स्पेशल बर्न वार्ड के साथ खास इंतजाम – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 20t190221593 1760967482
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 10 20t190221593 1760967482

दीपावली को देखते हुए सिम्स अस्पताल अलर्ट पर

दीपावली में इमरजेंसी मेडिकल और कैजुअल्टी को देखते हुए सिम्स अस्पताल में 21 अक्टूबर तक अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने निर्देश जारी कर इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ के साथ विशेष तैयारी की है। साथ ही स्पेशल बर्न वार्ड और एम्बुलेंस का भी इंतजाम कि

.

सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने निर्देश जारी कर कहा है कि सभी विभागाध्यक्षों और यूनिट प्रभारियों को अपने अधीनस्थ डॉक्टर, कंसल्टेंट, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स की शिफ्टवार ड्यूटी तय करनी होगी। ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसकी एक कॉपी मुख्य कार्यालय में जमा कराई गई है। इमरजेंसी कॉल या सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचना होगा। सभी चिकित्सा कर्मियों को फोन लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एक एम्बुलेंस स्टाफ सहित हर समय रहेगी तैयार सिम्स में कम से कम एक एम्बुलेंस को स्टाफ सहित शिफ्ट ड्यूटी में तैनात रखने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। इसके अलावा सभी चिकित्सकों को नियमित रूप से वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते रहने को कहा गया है।

आईसीयू, ओटी और ब्लड बैंक की विशेष तैयारी आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जीवन रक्षक उपकरण, आईवी फ्लूड्स, आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन और रक्त की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ब्लड बैंक को भी स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों की टीम को हर समय तैयार रहने को कहा गया है।

छुट्टी पर सख्ती, सिर्फ विशेष परिस्थिति में स्वीकृति इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को सामान्य अवकाश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश की स्वीकृति अधीक्षक और संयुक्त संचालक द्वारा दी जाएगी।

इमरजेंसी में इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

  • सिम्स इमरजेंसी विभाग- 7587486407
  • कार्यालय- 07752-222301

डीन बोले- दिवाली पर विशेष व्यवस्था होगी सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि सभी विभागाध्यक्षों और यूनिट प्रभारियों को अपने अधीनस्थ डॉक्टरों कंसल्टेंट, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स की शिफ्टवार ड्यूटी तय करनी होगी, ताकि दीपावली में मरीजों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही अस्पताल में स्पेशल बर्न वार्ड भी तैयार किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिंदा व्यक्ति को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर आधार इनएक्टिव किया:सरकारी योजनाओं फायदा मिलना बंद हुआ, प्रशासन से एक्टिव करने की मांग

April 28, 2026

शिवसेना ने गौवंश को राज्य माता का दर्जा मांगा:सड़कों पर सुरक्षा नहीं, दुर्घटनाओं का शिकार हो रहीं गायें; पेयजल की मांग

April 28, 2026

कवर्धा में भारत माता चौक से हटा अतिक्रमण:सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई, स्थानीय लोग लम्बे समय से कर रहे थे मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069099
Views Today : 110
Views Last 7 days : 1011
Views Last 30 days : 4162
Total views : 90094
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.