Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIMS management’s response…important improvements made in the system | सिम्स प्रबंधन का जवाब…व्यवस्था में की गई अहम सुधार: CGMSC ने कहा- नई मशीनों के लिए जारी किया टेंडर, हाईकोर्ट बोला- स्थाई सुधार के लिए मानिटरिंग जरूरी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

SIMS management’s response…important improvements made in the system | सिम्स प्रबंधन का जवाब…व्यवस्था में की गई अहम सुधार: CGMSC ने कहा- नई मशीनों के लिए जारी किया टेंडर, हाईकोर्ट बोला- स्थाई सुधार के लिए मानिटरिंग जरूरी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled 1765311983
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



untitled 1765311983

सिम्स की व्यवस्थाओं पर हाईकोर्ट की रहेगी निगरानी।

बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल सिम्स की अव्यवस्था पर प्रबंधन ने किए गए सुधार पर शपथपत्र के साथ जवाब दिया। साथ ही नई मशीन खरीदी की भी जानकारी दी। जिस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि अब

.

मंगलवार को सुनवाई के दौरान सिम्स के डीन ने शपथ पत्र के साथ कोर्ट को बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर का विस्तार किया गया है। नए काउंटर शुरू किए गए हैं, जिससे लाइन का दबाव कम हुआ। लैब क्वालिटी सुधारने के लिए एनएबीएल वर्कशॉप हुई, जिसमें टेक्नीशियनों को सैंपल कलेक्शन और रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स पर ट्रेनिंग दी गई। नवजात शिशु सप्ताह के दौरान नवजात देखभाल, साफ-सफाई, संक्रमण रोकथाम और स्तनपान पर विशेष प्रोग्राम चलाया गया। इसके अलावा वर्ल्ड एड्स डे पर जागरूकता अभियान भी हुआ।

मोबाइल पर सफाई और सुरक्षा की मॉनिटरिंग अस्पताल में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी के लिए एक विशेष वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसे सीधे डीन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट देख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि रात और छुट्टियों में भी सीनियर डॉक्टर राउंड ले रहे हैं। अव्यवस्थाओं पर लगातार सुधार जारी है।

1600 कंबल और एयर स्टरलाइजर मशीनें दीं बढ़ती ठंड को देखते हुए मरीजों को 1600 कंबलों का वितरण किया गया है। अस्पताल में 96 एयर स्टरलाइजर और एचईपीए फिल्टर मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मशीनें लग जाने के बाद मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

CGMSC ने कहा- टेंडर में 5 बिडर आए CGMSC के एमडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मेडिकल उपकरणों की खरीदी के लिए टेंडर जारी किया गया है, जिसमें पांच बिडर आए हैं। मशीनों को 5 कैटेगरी में बांटा गया है। हर श्रेणी में कम से कम तीन बिडर होने पर ही टेंडर फाइनल होगा, नहीं तो री-टेंडर किया जाएगा। तकनीकी मूल्यांकन 4-5 दिन में पूरा हो जाएगा और इस महीने के भीतर आगे की प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074697
Views Today : 121
Views Last 7 days : 5609
Views Last 30 days : 9765
Total views : 102758
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.