Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Silver Jubilee celebration in High Court today | बिलासपुर हाईकोर्ट के 25 साल पूरे, सिल्वर-जुबली सेलिब्रेशन आज: केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के 3 जज, सीएम-राज्यपाल करेंगे शिरकत; हाईकोर्ट परिसर में होगा समारोह – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Silver Jubilee celebration in High Court today | बिलासपुर हाईकोर्ट के 25 साल पूरे, सिल्वर-जुबली सेलिब्रेशन आज: केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के 3 जज, सीएम-राज्यपाल करेंगे शिरकत; हाईकोर्ट परिसर में होगा समारोह – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
befunky collage 9 1 1758941859
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर समारोह का आयोजन।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर शनिवार (27 सितंबर) को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय विधि मंत्री के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के तीन जज, मुख्यमंत्री और राज्यपाल शिरकत करेंगे।

.

सुबह 11 बजे से आयोजित इस समारोह की तैयारी हाईकोर्ट और जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। रजत जयंती समारोह समारोह के बाद अतिथियों और हाईकोर्ट के वकीलों के लिए लंच का भी आयोजन किया गया है।

हाईकोर्ट के रजत जयंती समारोह में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शिरकत करेंगे।

हाईकोर्ट के रजत जयंती समारोह में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शिरकत करेंगे।

केंद्रीय विधि मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के तीन जज, सीएम-राज्यपाल होंगे शामिल

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंसूर अहमद ने बताया कि समारोह में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रामेन डेका बतौर अतिथि शामिल होंगे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समारोह में स्वागत भाषण देंगे।

हाईकोर्ट में 6 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश

हाईकोर्ट में शुक्रवार 26 सितंबर को अंतिम कार्य दिवस रहा। डिवीजन बेंच और सभी सिंगल बेंच में मामलों की नियमित सुनवाई की गई। जिसके बाद शनिवार 27 सितंबर से हाईकोर्ट में दशहरा अवकाश शुरू हो रहा है। यह छुट्टी करीब 9 दिन तक चलेगा और सोमवार 6 अक्टूबर से हाईकोर्ट खुलेगा। इस दौरान सभी बेंच में मामलों की नियमित सुनवाई होगी।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे हुए।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे हुए।

MLA अमर अग्रवाल के घर जाएंगे राज्यपाल

शनिवार (27 सितंबर) को राज्यपाल और मुख्यमंत्री पूरे दिन बिलासपुर में रहेंगे। राज्यपाल रामेन डेका हाईकोर्ट के साथ ही शहर के दो अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वो नेहरू नगर स्थित तेजस्वनी हॉस्टल जाएंगे। यहां कार्यक्रम खत्म होते ही वे सीधे नगर विधायक अमर अग्रवाल के आवास जाएंगे।

सुबह से लेकर शाम तक रहेंगे सीएम साय

इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साथ भी शनिवार को बिलासपुर प्रवास पर आ रहे हैं। सुबह 10 बजे उनका हेलिकॉप्टर चकरभाठा एयरपोर्ट में उतरेगा। यहां से वे सीधे हाईकोर्ट जाएंगे। रजत जयंती समारोह के बाद सीएम साय हाईकोर्ट से एयरपोर्ट जाएंगे, वहां से हेलिकॉप्टर से कोनी में पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

यहां से सड़क मार्ग से वे सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही लखीराम आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जिसके बाद पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि पहुंचकर हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना होंगे।

सुरक्षा के लिहाज से डायवर्ट होगा रूट

शहर में शीर्ष न्यायिक अफसरों के साथ ही सीएम और राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से यातायात पुलिस ने इसे शेयर नहीं किया है। शहर में अफसर और नेताओं का काफिला गुजरने पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाएगी। इस दौरान रूट डायवर्ट भी किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ब्लास्ट हुई पुरानी मोबाइल बैटरी, झुलसने से मासूम की मौत:पुरानी मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे बच्चे, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में था भर्ती

June 2, 2026

शराब दुकानों में गार्ड भर्ती पर वसूली, ऑडियो वायरल:ठेका-कंपनी पर भर्ती के लिए 35 हजार, वर्दी के नाम पर 15 हजार लेने का आरोप

June 2, 2026

गैस पाइपलाइन बिछाने में टूटी पानी लाइन:एकता कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072748
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1663
Views Last 30 days : 5663
Total views : 96271
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.