Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sick camel dies in Korba, owner flees | कोरबा में बीमार ऊंट की मौत, मालिक छोड़कर भागा: रस्सी से बंधा मिला, हेल्थ वेलफेयर समिति ने किया अंतिम संस्कार – Korba News
Breaking News

Sick camel dies in Korba, owner flees | कोरबा में बीमार ऊंट की मौत, मालिक छोड़कर भागा: रस्सी से बंधा मिला, हेल्थ वेलफेयर समिति ने किया अंतिम संस्कार – Korba News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
458a7d02 40cb 42e2 8f5b 27c0a65c2686 1760586867810
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के बालको नगर स्थित सतनाम नगर इलाके में एक बीमार ऊंट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका मालिक उसे रस्सी से बांधकर भाग गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर छत्तीसगढ़ हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी ने ऊंट का अंतिम संस्कार किया।

.

पिछले कुछ दिनों से सतनाम नगर क्षेत्र में यह ऊंट बीमार अवस्था में देखा जा रहा था। उसकी शारीरिक दशा लगातार बिगड़ रही थी। पशु के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खराबी आने लगी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वेलफेयर सोसाइटी ने जेसीबी की मदद से उसे दफनाया।

सतनाम नगर इलाके में एक बीमार ऊंट की मौत।

सतनाम नगर इलाके में एक बीमार ऊंट की मौत।

मृतक ऊंट को दफनाया गया।

मृतक ऊंट को दफनाया गया।

ऊंट को छोड़कर भागने वाले पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासी सावित्री गोंड ने बताया कि कुछ लोग बाहर से ऊंट को लेकर आए थे और उसे जंगल में रस्सी से बांधकर भाग गए। उन्होंने 112 और वेलफेयर सोसाइटी को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पशु चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। गोंड ने ऊंट को छोड़कर भागने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

पशु चिकित्सक मनोज कुमार ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों से ऊंट का इलाज चल रहा था। उसके मुंह में संक्रमण फैल गया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

मृतक ऊंट को उठाने के लए जेसीबी बुलाई गई।

मृतक ऊंट को उठाने के लए जेसीबी बुलाई गई।

इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम ने ऊंट का रेस्क्यू कर इलाज शुरू किया था। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद समिति ने उसका अंतिम संस्कार किया।

यह पहली बार नहीं है जब कोरबा जिले में सामाजिक संगठनों ने ऐसे पशुओं के प्रति अपना सरोकार दिखाया है। इससे पहले भी गोवंश और अन्य पशुओं की मृत्यु होने पर इन संगठनों ने उनका अंतिम संस्कार किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

धमतरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:डेयरी संचालक ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073987
Views Today : 1218
Views Last 7 days : 2791
Views Last 30 days : 7456
Total views : 99255
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.