Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Shooting of the film ‘Khadaan’ with a budget of Rs. 2.5 crore | ढाई करोड़ बजट की फिल्म ‘खदान’ की शूटिंग: डायरेक्टर विश्वेश शेरावत बोले- छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान – Korba News
Breaking News

Shooting of the film ‘Khadaan’ with a budget of Rs. 2.5 crore | ढाई करोड़ बजट की फिल्म ‘खदान’ की शूटिंग: डायरेक्टर विश्वेश शेरावत बोले- छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान – Korba News

By adminJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
df334dbf 2f32 48f5 8823 6ca1dd672fe21767954133833 1767979887
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में ‘खदान’ नामक फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। यह फिल्म कोयला खदान से प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की जीवन शैली, संस्कृति और उनके संघर्षों को बड़े पर्दे पर उतारेगी। लगभग ढाई करोड़ रुपये के बजट पर बन रही यह फिल्म एक आ

.

फिल्म के निर्देशक विश्वेश शेरावत ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनका बचपन छत्तीसगढ़ में बीता है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली कहानी हमेशा अपने घर और अपनी मिट्टी से जुड़ी होती है। उनका सपना है कि छत्तीसगढ़ी भाषा और इसकी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले, जिससे यहां के तौर-तरीकों को दुनिया के सामने सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

21c2e12e 2a71 454f 8afa 4675f76bb9541767954133832 1767979598
d1592391 b695 4e06 92be 39c1840326ed 1767954133831
c75795e3 28dc 4144 82eb 7a80d4906e50 1767954133831

फिल्म में आदिवासी जीवन, प्रेम और संस्कृति को दिखाया गया

यह फिल्म छत्तीसगढ़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं में तैयार की जा रही है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया जाएगा। ‘खदान’ में आदिवासी समाज के जीवन संघर्ष, प्रेम और संस्कृति को मार्मिक तरीके से दर्शाया गया है।

फिल्म में बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इनमें ऑस्कर नॉमिनेटेड मंचन कलाकार ओंकार दास मानिकपुरी, ‘फुलेरा पंचायत’ फेम चंदन राय, तन्मय धनमिया, छाया कदम, मेघा माथुर और अभिमन्यु कालरा जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। ये सभी कलाकार छत्तीसगढ़ी आदिवासी पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रेम कहानी के माध्यम से दर्शकों से रूबरू होंगे।

f33d7896 7008 45e9 9f15 62db9c7506af 1767954133834

फिल्म से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को वैश्विक पहचान

निर्देशक विश्वेश शेरावत का कहना है कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोकजीवन और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने का भी एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी बनाई शॉर्ट फिल्मों को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए आसपास के अंचल से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधि तनवीर अहमद ने बताया कि इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, क्योंकि यह कोयला खदान से प्रभावित लोगों की कहानी पर आधारित है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067676
Views Today : 12
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 3953
Total views : 88604
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.