![]()
.
काठमांडू अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल की राजधानी काठमांडू में 28 एवं 29 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन हुआ। इस आयोजन में जिले के आयुर्वेदाचार्य एवं समाजसेवी डॉ. (वैद्य) शिवशंकर जोशी को एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा सामाजिक सेवाओं के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है।
मंच के मुख्य सलाहकार डॉ. कुलदीप शर्मा ने बताया कि डॉ. जोशी को यह सम्मान नेपाल राष्ट्र में आयोजित वैश्विक शांति सम्मेलन में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है। सम्मान समारोह नेपाल में स्थित रशियन कल्चर सेंटर में हुआ। इस समारोह में नेपाल के कई वरिष्ठ अतिथि शामिल हुए।
<
