Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » She neither came to school on time nor taught, she also had altercations with the staff, and was suspended by the Joint Director. | दुर्ग में शिक्षिका सस्पेंड: न समय पर स्कूल आती थी और न ही पढ़ाती थी, स्टाफ से भी नोंक-झोंक, ज्वाइंट डॉयरेक्टर ने किया सस्पेंड – durg-bhilai News
Breaking News

She neither came to school on time nor taught, she also had altercations with the staff, and was suspended by the Joint Director. | दुर्ग में शिक्षिका सस्पेंड: न समय पर स्कूल आती थी और न ही पढ़ाती थी, स्टाफ से भी नोंक-झोंक, ज्वाइंट डॉयरेक्टर ने किया सस्पेंड – durg-bhilai News

By adminDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 04 at 60829 pm 1764855210
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोडपेंड्री, विकासखंड पाटन में पदस्थ एलबी शिक्षिका शारदा क्षत्रीय को स्कूल में लगातार अव्यवस्था फैलाने, समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, स्टाफ के साथ तर्क–वितर्क करने तथा छात्रों को भड़काने व ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार के

.

ज्वाइंट डायरेक्टर ने निकाला है आदेश

ज्वाइंट डायरेक्टर ने निकाला है आदेश

सरपंच और शाला प्रबंधन समिति ने की थी शिकायत ग्राम पंचायत गोडपेंड्री के सरपंच, शाला प्रबंधन समिति तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शिक्षिका के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कहा था कि शिक्षिका न तो समय पर कक्षा में पहुंचती थीं और न ही नियमित अध्ययन–अध्यापन का कार्य करती थीं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि शिक्षिका द्वारा सहकर्मी शिक्षकों के साथ विवाद किया जाता था, जिससे विद्यालय का वातावरण तनावपूर्ण हो गया था। इसके साथ ही ग्रामीणों ने छात्रों को दूसरे शिक्षकों के प्रति भड़काने का भी आरोप लगाया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पास भी हुई थी शिकायत।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पास भी हुई थी शिकायत।

दुर्ग डीईओ ने बनाई जांच समिति शिक्षिका पर लगे आरोपों की जांच करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग ने तत्काल जांच के आदेश दिए। नियुक्त जांच अधिकारी ने विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी। रिपोर्ट में पाया गया कि आरोप के सभी तथ्य सही है। जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख है कि शिक्षिका के कारण विद्यालय में अनुशासनहीनता की स्थिति बन रही थी, जिससे बच्चों के अध्ययन की गति बाधित हो रही थी। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में भी शिक्षिका के कार्य व्यवहार को लेकर काफी असंतोष और आक्रोश था। ऐसे में विभाग ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।

पहले जारी किया था कारण बताओ नोटिस शिकायत के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षिका शारदा क्षत्रिय को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था। लेकिन विभाग को दिए गए जवाब से जांच कमेटी संतुष्ट नहीं था। इसके बाद उन्हें लापरवाही बरतने और अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने के मामले में सही पाया। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने शिक्षिका शारदा क्षत्रिय को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 और गंभीर कदाचार के मामले में सस्पेंड कर दिया।

शिक्षा मंत्री से भी हुई थी शिकायत शिक्षिका के व्यवहार को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से भी शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच समिति की रिपोर्ट के आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा, जिसे अनुमोदित करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), दुर्ग ने आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुर्ग का कार्यालय रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074004
Views Today : 1589
Views Last 7 days : 3162
Views Last 30 days : 7827
Total views : 99626
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.