Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Shastri’s statement on Hindutva sparked controversy | शास्त्री के हिंदुत्व पर बयान से उपजा विवाद: अयोध्या के महंत राजू दास बोले- भूपेश बघेल रावण का दूसरा रूप – Raipur News
Breaking News

Shastri’s statement on Hindutva sparked controversy | शास्त्री के हिंदुत्व पर बयान से उपजा विवाद: अयोध्या के महंत राजू दास बोले- भूपेश बघेल रावण का दूसरा रूप – Raipur News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1 1767046358
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1 1767046358

भूपेश- एक बंदर को राजा बना दिया, अरुण साव वैसे ही हो गए

.

बागेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण के हिंदुत्व को लेकर आगाह किए जाने से उपजे विवाद थम नहीं रहा है। इस मामले में छिड़े सियासी संग्राम में अब असुरों और जानवरों से तुलना करते हुए बयानों के तीर चल रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहे जाने पर अयोध्या के संत राजू दास भड़क गए हैं।

उन्होंने कहा, बघेल कहते हैं कि उनके घर में पांच संत हुए। लेकिन रावण किसका बेटा था? वो भी एक संत का बेटा था। भूपेश शुद्ध रूप से रावण का दूसरा रूप है। उधर, भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक अमर अग्रवाल पर हमला बोला है। भूपेश ने कहा कि सबने मिलकर एक बंदर को राजा बना दिया। साव की भी यही स्थिति है।

दरअसल, रविवार को भिलाई में आयोजित हनुमंत कथा में हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि भूपेश की भाषा, भाव और कार्यशैली सनातन संस्कृति के विरुद्ध है। मिशनरियों के धर्मांतरण का धंधा बंद हो गया, इसलिए पूर्व सीएम को साधु-संत भाजपा के एजेंट लग रहे हैं।

एक पूर्व मुख्यमंत्री से इस तरह की ओछी और मर्यादाहीन टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती, विशेषकर तब जब वे खुद महात्मा गांधी की विचारधारा का दावा करने वाली पार्टी से आते हों।

लाखों सनातनियों की आस्था का अपमान: महंत ने कहा कि संतों और धार्मिक कथावाचकों पर टिप्पणी करना न केवल साधु-संतों का अपमान है, बल्कि यह लाखों सनातनियों की आस्था पर सीधा कुठाराघात है। बाबा बागेश्वर धाम और पं. प्रदीप मिश्रा जैसे संतों को भाजपा का एजेंट बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संतों का कार्य किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि समाज के पीड़ित, दुखी और परेशान लोगों के कल्याण के लिए होता है।

महात्मा गांधी ने की थी रामराज्य की परिकल्पना: महंत ने महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी ने रामराज्य की परिकल्पना की थी। अगर कांग्रेस पार्टी वास्तव में गांधी के विचारों को मानती है, तो फिर सनातन परंपरा और संतों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी कैसे उचित ठहराई जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज जिन विचारों के कारण समाप्ति की ओर बढ़ रही है, उनमें ऐसे ही बयान प्रमुख कारण हैं।

धीरेंद्र शास्त्री व प्रदीप मिश्रा चंदा लेना बंद करें फिर करें प्रवचन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों चंदा लेना बंद करें फिर कथावाचन करें। वहीं उन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहानी के जरिए बताया कि जंगल में एक बार सबने मिलकर एक बंदर को राजा बना दिया।

शेर ने हिरण के बच्चे को पकड़ लिया। हिरण मदद मांगता रहा और बंदर राजा पेड़ से पेड़ कूदता रहा। बोला-मेरे प्रयास में कोई कमी है क्या? बच्चा बचे या न बचे, मेरे प्रयास में कमी नहीं है। साव की भी यही स्थिति है। वहीं उन्होंने अमर अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने घर से निकलना तो बंद कर दिया है।

उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया, अब संतरी हो गए हैं। भूपेश ने कहा कि धरना देने वालों की पीड़ा बताते हुए कहा कि कलेक्टर, निगम आयुक्त, एसपी और थानेदार के घर जाने वाले रास्ते पर जाकर बैठो।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076509
Views Today : 383
Views Last 7 days : 3793
Views Last 30 days : 11598
Total views : 106598
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.