जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की प्रेस वार्ता के दौरान एक वरिष्ठ नेता मंच पर सोते हुए दिखाई दिए। बुधवार को आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा झपकी लेते कैमरे में कैद हो गए। इस घटना पर उप मुख्यमंत्री
.
यह प्रेस वार्ता AICC के ऑब्जर्वर विवेक बंसल ने जांजगीर-चांपा में बुलाई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस के संगठन सृजन को लेकर चर्चा करना था। इसी दौरान मंच पर बैठे पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा की आंखें मूंदे गहरी नींद में होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जब मीडियाकर्मियों ने इस पर सवाल किया, तो पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने हंसते हुए जवाब दिया कि “शर्मा जी मंथन कर रहे हैं।” उनके इस जवाब से वहां मौजूद पत्रकारों के बीच हंसी का माहौल बन गया।

कांग्रेस नेता के सोने पर भाजपा ने बताया थकी हुई पार्टी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, “कांग्रेस अब थक चुकी पार्टी है। जनता ने जिसे नकार दिया, अब वो खुद भी जाग नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस नेता कुर्सी बचाने और एक दूसरे को हटाने में लगे हैं।”
वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इसे “कांग्रेस की निष्क्रिय राजनीति का आईना” बताया। उन्होंने कहा, “जो नेता अपने ही कार्यक्रम में सो रहे हैं, वो जनता के मुद्दों पर क्या लड़ाई लड़ेंगे?” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा हो रहा है और कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ पर सवाल खड़े कर रहा है।
<
