Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Seminar organized on International Human Rights Day | अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर संगोष्ठि आयोजित: कलेक्टर, एसपी, जज और अधिवक्ताओं ने रखे अपने विचार, मानव अधिकारों की अहमियत बताई – Gaurela News
Breaking News

Seminar organized on International Human Rights Day | अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर संगोष्ठि आयोजित: कलेक्टर, एसपी, जज और अधिवक्ताओं ने रखे अपने विचार, मानव अधिकारों की अहमियत बताई – Gaurela News

By adminDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fc78f58b d064 4b2e b60e 32468478e08d 1765374122217
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को मल्टीपरपस स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), जज और अधिवक्त

.

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकार मानवता, समानता और गरिमा का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। कलेक्टर मंडावी ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकार और कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक होते हैं, और सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचेत रहना चाहिए।

एसपी ने मानव अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया

पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने कहा कि मानव अधिकारों का उल्लंघन होने पर अपनी आवाज बुलंद करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को जानने, समझने और अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया।

17e4f60b 699b 43e6 a387 6888a4c59c0a 1765374139133

अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी

कार्यक्रम में अपर जिला सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने कहा कि मानव अधिकार मनुष्य की गरिमा, कल्याण और विकास पर आधारित हैं। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करने और देश के कानून का सम्मान करने की अपील की।

उन्होंने मानव अधिकार के उल्लंघन होने पर उन्हें संरक्षित करने के लिए गठित मानव अधिकार आयोग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने आयोग की अनुशंसा पर कमजोर आंखों वाले बच्चों को कक्षा में सबसे आगे बैठाने और नर्सिंग एक्ट बनाए जाने की जानकारी दी।

साथ ही, उन्होंने गरीब एवं कमजोर वर्गों के लिए राष्ट्रीय, राज्य, उच्च न्यायालय, जिला एवं तालुका स्तर पर संचालित निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के बारे में भी बताया।

1f180a5c 629a 436f 9926 01dba47d2357 1765374155066

मानव अधिकारों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए

इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीमहेश बाबू साहू और जिला बार काउंसिल के सचिव अधिवक्ता पवन त्रिपाठी ने भी मानव अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित कई अधिवक्तागण, एनसीसी और डाइट के विद्यार्थी और नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.