![]()
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बेंगलुरु) में होने वाले परफॉर्मेंस असेसमेंट के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन चयनित खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री और खेल-युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने हॉकी किट वितरित की गई है। यह वितरण नवा रायपुर स्थित उनक
.
इन तीन खिलाड़ियों को दी गई किट
- अल्फाज खान (रायपुर) – गोलकीपर, गोल-कीपिंग की कम्पलीट किट दी गई
- मधु सिदार (जशपुर) – फॉरवर्ड, हॉकी स्टिक प्रदान दी गई
- दामिनी खुसरो (बोड़ला, कबीरधाम) – फॉरवर्ड, हॉकी स्टिक दी गई
ये तीनों ही खिलाड़ी बिलासपुर के स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उप-मुख्यमंत्री मंत्री ने दी बधाई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साई के परफॉर्मेंस असेसमेंट कैंप में चयन पर खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन और प्रशिक्षकों के सहयोग से छत्तीसगढ़ से लगातार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर रहे हैं।
बहतराई केंद्र में 67 खिलाड़ी
- जून 2022 से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित
- वर्तमान में 67 खिलाड़ी हॉकी का आवासीय प्रशिक्षण ले रहे हैं
- केंद्र से लगातार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं
साई कैंप का शेड्यूल
- अल्फाज खान: 12 से 19 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित परफॉर्मेंस असेसमेंट कैंप में शामिल हो चुके हैं। यहां भारतीय हॉकी टीम के कोच पी.आर. श्रीजेश ने खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा।
- मधु सिदार और दामिनी खुसरो 16 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले कैंप में शामिल होंगी।
शानदार प्रदर्शन बना चयन का आधार
- तीनों खिलाड़ियों ने 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
- मधु सिदार और दामिनी खुसरो पिछले वर्ष वेस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप की विजेता टीम का हिस्सा रहीं, इसमें मधु सिदार टॉप स्कोरर रही थीं।
किट वितरण कार्यक्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का और वरिष्ठ हॉकी कोच राकेश टोप्पो शामिल थे।
<
