Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Second anniversary of Ram Lalla Pran Pratishtha celebrated | रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई: कोरबा के देवसरोवर में भव्य आयोजन, ठाकुर राम सिंह ने दिया धर्म रक्षा का संदेश – Korba News
Breaking News

Second anniversary of Ram Lalla Pran Pratishtha celebrated | रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई: कोरबा के देवसरोवर में भव्य आयोजन, ठाकुर राम सिंह ने दिया धर्म रक्षा का संदेश – Korba News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17c3c2a0 3ecc 4651 ad0d 3988e132eb63 1767337346631
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के प्रगतिनगर दीपका स्थित देवसरोवर छठ तालाब परिसर में गुरुवार को भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई। इस कार्यक्रम में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

.

इस भव्य आयोजन में 201 सनातनियों ने सामूहिक शंखनाद किया और 3100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। हनुमान चालीसा और हनुमत प्रार्थना का सामूहिक पाठ भी हुआ। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर डमरू वादन और भव्य आतिशबाजी ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

शाम 6:30 बजे हुई महाआरती के दौरान हजारों श्रद्धालु दीपों की अलौकिक छटा देखने के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम में दीपका के महाप्रबंधक संजय मिश्रा और कारसेवक मिलन राम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सनातन धर्म ध्वजा रक्षक सेवक धर्म सेनानी ठाकुर राम सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में ओजस्वी उद्बोधन दिया।

038483de 2ca7 4136 a3e9 085bbc6c145d 1767337346642

सनातन धर्म शाश्वत जीवन पद्धति- ठाकुर राम सिंह

ठाकुर राम सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन कोई धर्म नहीं बल्कि एक शाश्वत जीवन पद्धति है, जो सत्य, कर्तव्य, त्याग और मर्यादा का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने सनातन धर्म के सदियों के संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज के एकजुट होने की बात कही।

युवा पीढ़ी और संस्कृति की सुरक्षा

उन्होंने युवा पीढ़ी को धर्म की सच्ची धरोहर बताते हुए कहा कि यदि युवा अपनी जड़ों से कट गए तो संस्कृति कमजोर हो जाएगी। उन्होंने हनुमान जी के अपनी शक्ति भूलने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उसी तरह ‘सोए हुए हिंदुओं’ को जगाने की आवश्यकता है, ताकि वे अपनी पहचान और शक्ति को समझ सकें।

a9b66643 844a 4c49 a8cb 4f5f88bb81a5 1767337346631

दिया गया धर्म रक्षा का संदेश

धर्म सेनानी ठाकुर राम सिंह ने धर्म रक्षा का संदेश देते हुए कहा कि धर्म की रक्षा संगठन, संयम, त्याग और सद्विचार से संभव है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समाज सजग नहीं होगा, आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा भी खतरे में रहेगी।

दीपका महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने भी इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम प्रशंसनीय है और टीम चरक धर्म संवाहक समिति इसके लिए बधाई की पात्र है।

bd70feb6 e6b5 46c8 9778 b5ae3c214ce0 1767337346630



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077004
Views Today : 290
Views Last 7 days : 4338
Views Last 30 days : 12026
Total views : 107231
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.