टॉप न्यूज़

Durg Police Honors NEET Toppers


दुर्ग-भिलाई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुर्ग पुलिस ने रविवार को नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। पुलिस लाइन दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे जरूरी होते हैं। कार्यक्रम में NEET की तैयारी कर रहे कई छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी शामिल हुए।

होनहार छात्रों को पुलिस ने किया सम्मानित।

होनहार छात्रों को पुलिस ने किया सम्मानित।

पांच विद्यार्थियों का हुआ सम्मान सम्मान समारोह में पांच विद्यार्थियों को उनके NEET परीक्षा के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनमें अभिनाश ने 651 अंक हासिल किए। आर्नव ने 629 अंक, भव्यांश ने 597 अंक, नूरी शफ़त ने 534 अंक और मोहम्मद अरशद ने 479 अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह दिया गया।

सफल होने वाले छात्रों को दिए गए स्मृति चिन्ह।

सफल होने वाले छात्रों को दिए गए स्मृति चिन्ह।

पैरेंट्स भी पुलिस अफसरों ने की बात कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से भी अधिकारियों ने बातचीत की। उन्होंने कहा कि बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने के बजाय उन्हें सकारात्मक माहौल देना चाहिए। परिवार का सहयोग और विश्वास बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। दुर्ग पुलिस ने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए विभाग लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

छात्रों को मोटिवेट करने किया सम्मानित कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करना ही नहीं था, बल्कि उन छात्रों को भी प्रेरित करना था जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा में सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इसके लिए नियमित पढ़ाई, सही योजना और धैर्य के साथ लगातार प्रयास करना पड़ता है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा और रक्षित केंद्र की सूबेदार कविता साहू सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button