टॉप न्यूज़

Bilaspur Train Accident | Shankar Nagar ROB Down Line Derailment


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में शनिवार को एक बार फिर रेल हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे डाउन लाइन पर चल रही मालगाड़ी का एक वैगन अचानक बेपटरी हो गया। घटना के बाद इंजीनियरिंग और ऑपरेशन विभाग की टीम ने सुधार का

.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी धीमी रफ्तार से गुजर रही थी। जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। वैगन के पटरी से उतरते ही रेलवे ने तत्काल प्रभावित ट्रैक को सुरक्षित कर ट्रैफिक बहाली का काम शुरू कर दिया।

रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे डाउन लाइन पर चल रही मालगाड़ी का एक वैगन अचानक बेपटरी हो गया।

रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे डाउन लाइन पर चल रही मालगाड़ी का एक वैगन अचानक बेपटरी हो गया।

ट्रेनों की आवाजाही रही प्रभावित

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना का असर ट्रेनों की आवाजाही पर सीमित रहा। कुछ ट्रेनों का संचालन एहतियात के तौर पर धीमी गति से कराया गया, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए रेल यातायात को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की गई।

तकनीकी जांच शुरू

घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। रेलवे ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। ट्रैक, व्हील, सस्पेंशन और प्वाइंट्स समेत सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वैगन के बेपटरी होने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

ट्रैक बहाली में जुटी टीम

रेलवे की इंजीनियरिंग टीम और दुर्घटना राहत कर्मी मौके पर ट्रैक को दुरुस्त करने और बेपटरी हुए वैगन को हटाने के काम में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित घोषित करने के बाद ही सामान्य गति से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button