Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SDM office clerk arrested for taking bribe of Rs 1 lakh | 1 लाख रिश्वत लेते एसडीएम दफ्तर का बाबू गिरफ्तार: जमीन का नामांतरण रद्द कराने मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, टीम पहुंची तो कैश फेंका – Raigarh News
Breaking News

SDM office clerk arrested for taking bribe of Rs 1 lakh | 1 लाख रिश्वत लेते एसडीएम दफ्तर का बाबू गिरफ्तार: जमीन का नामांतरण रद्द कराने मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, टीम पहुंची तो कैश फेंका – Raigarh News

By adminJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 17 1767359321
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ एसडीएफ दफ्तर में पदस्थ क्लर्क 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। बिलासपुर ACB की टीम ने यह कार्रवाई की है। बाबू ने यह रिश्वत ग्रामीण की जमीन के नामांतरण में दखल डालने और शिकायत को रद्द करने के बदले

.

एसीबी टीम की डर से आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने घर के पीछे फेंक दी थी, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को ग्राम अमलीटिकरा के रहने वाले राजू कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी। उसने बताया कि उसने ग्राम अमलीटिकरा में एक जमीन खरीदी थी और रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली थी।

लेकिन एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसे बुलाकर कहा कि जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है और उसके खिलाफ और विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज है।

comp 162 3 1767359875

जमीन ट्रांसफर के बदले मांगी दो लाख की शिकायत

इसके बाद क्लर्क ने राजू से मुलाकात की और कहा कि अगर वह शिकायत को रद्द करना चाहता है तो उसे 2 लाख रुपए रिश्वत देनी होगी। राजू ने रिश्वत नहीं दी बल्कि इसे एसीबी के जरिए पकड़वाने का निर्णय लिया।

राजू ने इसकी बिलासपुर एसीबी से शिकायत की। बिलासपुर एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद एसीबी ने क्लर्क को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।

एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया

टीम ने 2 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता राजू को 1 लाख रुपए की राशि देकर क्लर्क को देने के लिए उसके धरमजयगढ़ स्थित सरकारी आवास में भेजा। जब क्लर्क ने पैसे अपने हाथ में लिए, तो संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। एसीबी टीम ने दरवाजा जोर से खोलकर अंदर प्रवेश किया। बाबू ने रिश्वत की रकम दीवार के पीछे फेंक दी, जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया।

comp 16 7 1767365585

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने कार्रवाई शुरू की

पकड़े गए बाबू अनिल कुमार चेलक के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि यह नए साल 2026 में एसीबी की छत्तीसगढ़ में पहली बड़ी और सफल ट्रैप कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पिछले साल 2025 में भी एसीबी बिलासपुर ने 2 जनवरी को जांजगीर जिले में हथकरघा विभाग के निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077004
Views Today : 292
Views Last 7 days : 4340
Views Last 30 days : 12028
Total views : 107233
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.