![]()
.
किरंदुल में निर्माणाधीन आस्था-2 विद्या मंदिर का कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन, बालक एवं बालिका छात्रावास, मेस भवन, स्टाफ व सर्वेंट क्वार्टर, बाउंड्रीवाल और पहुंच मार्ग सहित चल रहे कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि स्कूल भवन को अक्टूबर तक प्लिंथ बीम स्तर तक हर हाल में पूरा किया जाए। इसी तरह बालिका छात्रावास का भूतल स्लैब भी अक्टूबर तक पूरा हो और मेस भवन का ग्राउंड फ्लोर तथा सर्वेंट क्वार्टर का प्रथम फ्लोर शीघ्र निर्मित हो। उन्होंने पहुंच मार्ग पर मिट्टी, मुरुम और गिट्टी का कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से हो सके। उन्होंने कहा आस्था-2 विद्या मंदिर जिला प्रशासन का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो आने वाले समय में स्थानीय छात्रों के लिए एक शैक्षणिक हब के रूप में विकसित होगा।
नक्सल पीड़ित क्षेत्र के बच्चों के लिए बन रहा है आस्था-2: जिले में गीदम के जावंगा के बाद किरंदुल के मादड़ी में एक ही जगह पर स्कूल ,आश्रम, छात्रावास पहली से लेकर हायर सेकंडरी स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा है। आस्था-2 मुख्य रूप से नक्सल पीड़ित बच्चों के लिए बनाया जा रहा है, इस स्कूल में पहली प्राथमिकता नक्सल प्रभावित और लाल पानी प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को दी जाएगी।
<
