Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Saw reacted to Bhupesh’s comment on Pandit Dhirendra Shastri. | पं. धीरेंद्र शास्त्री पर भूपेश के कमेंट पर बोले साव: भूपेश उस पार्टी के नेता जिन्होंने राम को काल्पनिक माना, मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाए, विजय शर्मा बोले- हम महाराज को कंथे-पलकों पर बिठाकर लाएंगे – durg-bhilai News
Breaking News

Saw reacted to Bhupesh’s comment on Pandit Dhirendra Shastri. | पं. धीरेंद्र शास्त्री पर भूपेश के कमेंट पर बोले साव: भूपेश उस पार्टी के नेता जिन्होंने राम को काल्पनिक माना, मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाए, विजय शर्मा बोले- हम महाराज को कंथे-पलकों पर बिठाकर लाएंगे – durg-bhilai News

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 28 at 64141 pm 1766927575
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई में चल रही पं.धीरेंद्र शास्त्री महाराज की हनुमंत कथा के बीच प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कथा के चौथे दिन छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा दुर्ग जिले पहुंचे और कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे बयान दिए। इधर

.

रविवार को कथा में लाखों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।

रविवार को कथा में लाखों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल उस पार्टी के नेता हैं, जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक माना। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब धर्माचार्य धार्मिक कथा सुनाने आते हैं, तब कांग्रेस नेताओं का सनातन विरोधी चेहरा फिर सामने आ जाता है। साव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर सनातन के प्रति घृणा का भाव बार-बार प्रकट होता है।

जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम अरुण साव डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि भूपेश बघेल उस पार्टी के नेता हैं जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक कहा, काल्पनिक माना। अयोध्या में हमारे भांचा राम के मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाए। आज जब धर्माचार्य धार्मिक कथा करने आए हैं, हनुमान जी की कथा सुनाने आएं तो आज फिर से कांग्रेस नेताओं का जो सनातन विरोधी चेहरा है वो बार-बार उभर कर आता है। फिर से उभर कर आया है। उनके मन में जो सनातन के प्रति घृणा है भाव है, वही प्रलक्षित हो रहा है।

विजय शर्मा बोल- हम कंथे और पलकों पर बैठाकर लाएंगे वहीं उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुजनीय महाराज के आगमन से कुछ बाते चर्चा में है। मैं कहना चाहता हूं उटपटांग बात करने वालों को समझना होगा कि इतनी बड़ी जनता के जो श्रद्धा केंद्र पं. धीरेंद्र शास्त्री जी हैं तो वो जब आना चाहेंगे छत्तीसगढ़ तो हम उनको अपने कंधे पर बिठा कर लाएंगे। अपनी पलकों पर बिठा कर लाएंगे। इस पर किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिए। जो कोई ऐसा सोचने वाले हैं, ऐसा कहने वाले हैं उनको हम सब की तरफ से, मैं अकेला क्या हूं, सब की तरफ से यह स्पष्ट संदेश है कि महाराज जी का आगमन छत्तीसगढ़ में बार-बार होगा। और होना भी चाहिए, उनका आशीर्वाद हमको प्राप्त होना ही चाहिए।

भूपेश बघेल के बयान की हो रही आलोचन लगातार हिंदूवादी संगठन और बीजेपी कार्यकर्ता भूपेश बघेल के उस बयान का विरोध कर रहे जिसमें उन्होंने पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर टोटका बताने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ये दोनों ही महाराज टोटके बताते हैं और वे न शिव के बारे में बताते हैं, न हनुमान जी के बारे में। इस बयान पर पलटवार करते हुए पं.धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि जिन्हें यह अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच बयानबाज़ी का सिलसिला जारी है।

कल कथा का अंतिम दिन भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कथा का अंतिम दिन है, जिसमें घरवापसी का भी आयोजन प्रस्तावित है। पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा अब सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं रह गई है, बल्कि प्रदेश की सियासत का बड़ा मुद्दा बन चुकी है। आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ता है या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076125
Views Today : 679
Views Last 7 days : 3485
Views Last 30 days : 11317
Total views : 106122
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.