.
अवैध शराब बिक्री होने का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर गांव के सरपंच ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में एक व्यक्ति शराब लेने के लिए मकान पहुंचा उसने जैसे ही रुपए दिए एक नाबालिग बच्ची को दिए वे घर के अंदर चले गई। अंदर से उसने पाउच में भरा शराब उसे दिया।
ग्राम पंचायत मुलमुला के सबरिया डेरा, चौकरापारा क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने का कारोबार खुलेआम जारी है। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग वर्षों से इस अवैध धंधे में लिप्त हैं और अब उन्होंने पाउच में शराब की बिक्री। शराब बनाने के बाद यह लोग पाउच तैयार करते हैं लोगों उसे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। यह काम इतनी सफाई से हो रहा है कि गांव में कई स्थानों पर खुलेआम शराब बेची जा रही है, फिर भी मुलमुला पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। एक वर्ग यहां लंबे समय से अवैध शराब बनाकर बड़ी मात्रा में बेच रहे हैं। अब इसमें बच्चों को भी शामिल कर लिया गया है।
<
