Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sarangarh MLA and Congress leaders staged a protest at the Collectorate. | सारंगढ़ विधायक, कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन: धान खरीदी केंद्रों पर ऑफलाइन टोकन, लिमिट बढ़ाने की मांग – sarangarh News
Breaking News

Sarangarh MLA and Congress leaders staged a protest at the Collectorate. | सारंगढ़ विधायक, कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन: धान खरीदी केंद्रों पर ऑफलाइन टोकन, लिमिट बढ़ाने की मांग – sarangarh News

By adminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f518ef99 6acc 474f 8584 4644cfb9d968 1765196962593
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कांग्रेस नेताओं और किसानों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

.

विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने ज्ञापन में बताया कि शासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की गई है, लेकिन विभिन्न समितियों में यह 7 से 10 दिन की देरी से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि खरीदी की लिमिट केवल 35 प्रतिशत रखी गई है, जिसमें ऑनलाइन टोकन की लिमिट 70 प्रतिशत और ऑफलाइन टोकन की लिमिट 30 प्रतिशत है।

किसानों को टोकन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन काटने में काफी दिक्कतें आ रही हैं, वहीं समितियों में ऑफलाइन टोकन नहीं काटे जा रहे हैं। बड़े किसानों के लिए ऑनलाइन टोकन में भी लिमिट बहुत कम दिख रही है। इससे किसानों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, और वे धान रखने की जगह की कमी तथा बेमौसम मार से परेशान हैं।

fd0143af 289e 49d6 bab7 9c2417b8bc81 1765196962586

किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का समाधान करने, धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और खरीदी केंद्रों (सेवा सहकारी समिति) को तत्काल ऑफलाइन टोकन काटने के आदेश देने की मांग की गई है। विधायक ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर किसानों का पूरा धान नहीं खरीदने का आरोप भी लगाया।

94dfe083 2fc1 474f a4de cd1562794a46 1765196962591

इस संबंध में सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि उन्हें ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि समितियों में धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने के लिए 5 दिसंबर को शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और एक-दो दिन में लिमिट बढ़ जाएगी। टोकन काटने के मुद्दे पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइन टोकन काटे जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एक-दो जगह पर आई तकनीकी समस्याओं को ठीक कर लिया गया है और अब सभी समितियों में टोकन काटे जा रहे हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की टोकन काटने में समस्या ना आए और जैसे ही शासन का और भी कुछ निर्देश आएगा उसके आधार पर आगे प्रक्रिया जारी रहेगी फिलहाल सुचारू रूप से धान खरीदी जारी है ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

June 17, 2026

शिवनंदनपुर में कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया:आमंत्रण पत्र में सीनियर नेताओं की उपेक्षा का आरोप, कांग्रेस पार्षद अलग से लेंगे शपथ

June 17, 2026

5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074477
Views Today : 363
Views Last 7 days : 5878
Views Last 30 days : 9913
Total views : 102444
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.