Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sarangarh Krishi Adhikari Assaults Lawyer, Journalist
Breaking News

Sarangarh Krishi Adhikari Assaults Lawyer, Journalist

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs 91776430475 1776445317
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील दोनों से मारपीट की।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में वकील और पत्रकार से मारपीट हुई है। अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील को भी धकेल दिया। घटना का CCTV सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का ह

.

इस दौरान दफ्तर में मौजूद सीनियर अधिकारी और अन्य स्टाफ मूकदर्शक बने रहे। आरोप है दफ्तर पहुंचे पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या की जानकारी मांगी थी। जानकारी नहीं देने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही थी। इसी बात से प्रवीण पटेल भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

ऑफिस में अन्य स्टाफ और अधिकारी मौजूद थे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

ऑफिस में अन्य स्टाफ और अधिकारी मौजूद थे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

कृषि अधिकारी प्रवीण पटेल ने 10 से भी ज्यादा बार मुक्के से मारा।

कृषि अधिकारी प्रवीण पटेल ने 10 से भी ज्यादा बार मुक्के से मारा।

मारपीट में पत्रकार के गले और चेहरे में चोट पहुंची है।

मारपीट में पत्रकार के गले और चेहरे में चोट पहुंची है।

अब जानिए पूरा मामला

16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता की किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या के समाधान के लिए आवेदन देने कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी गए हुए थे।

दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें संबंधित कर्मचारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) प्रवीण पटेल के पास भेजा।

शिकायत करने की बात पर भड़के

पोषराम साहू पेशे से पत्रकार है, वह जिले में लोकल मीडिया कवरेज करता है। बताया जा रहा है कि दफ्तर में उसने REO प्रवीण पटेल से किसान सम्मान निधि की राशि की जानकारी मांगी थी और उच्च अधिकारियों से शिकायत कर देने की बात कही थी। इसी बात पर REO प्रवीण पटेल भड़क गए।

उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकड़कर 10 से भी ज्यादा बार मुक्के से मारा और वकील को धकेल दिया। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के दौरान जिला कृषि अधिकारी मौके पर थे उन्होंने पुलिस बुलाने की बात कही। इस दौरान दोनों को कुछ समय तक ऑफिस से बाहर भी नहीं जाने दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पत्रकार और वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

348466ba 0d35 4d7f a3f7 95d862907676 1776426005864

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में ठेकेदार की गुंडागर्दी…पत्रकार को मारने की धमकी, VIDEO: बोला- घटिया आदमी हूं, कैमरे के सामने पीटूंगा; खराब सड़क की रिपोर्टिंग की थी

गोबरा नवापारा के वार्ड 3 में नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया गया था।

गोबरा नवापारा के वार्ड 3 में नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया गया था।

रायपुर में ठेकेदार ने पत्रकार को खराब सड़क निर्माण की रिपोर्टिंग करने पर जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर दी गई धमकी का वीडियो भी सामने आया है। ठेकेदार पत्रकार को कह रहा है कि मैं बहुत घटिया आदमी हूं, कैमरे के सामने 10 लोग के साथ मिलकर पीटूंगा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

BJP बोली-देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल:आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.