रायपुर में 9 नवंबर को संत नामदेव जयंती का भव्य आयोजन
संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती इस साल बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। राजधानी रायपुर में 9 नवंबर को कालीबाड़ी स्थित रवींद्र मंच में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई म
.
कार्यक्रम का आयोजन श्री नामदेव समाज विकास परिषद, जिला शाखा रायपुर की ओर से किया जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में नामदेव समाज के लोग, महिला-पुरुष और युवा शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्य लगातार तैयारी कर रहे हैं। वे शहर में रह रहे समाज के लोगों के घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
नामदेव समाज की महिलाएं भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे अलग-अलग भाषाओं छत्तीसगढ़ी, हिंदी, अंग्रेजी, बुंदेलखंडी, बंगाली और मारवाड़ी में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंच सकें।
1 और 9 नवंबर को नामदेव समाज के इन कार्यक्रमों को लेकर राजधानी रायपुर में उत्सव जैसा माहौल है।
<
