छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से की, इस टिप्पणी पर अब भूपेश बघेल साहू समाज के निशाने अपर आ गए है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सभी जिलों में SP को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
.
समाज ने कहा कि भूपेश बघेल 10 दिन के अंदर माफी मांगे नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। साहू समाज के अध्यक्ष नीरेन्द्र साहू 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ज्ञापन सौंपने के लिए साहू समाज ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेन्द्र साहू।
माफी मांगने 10 दिन का दिया समय
साहू समाज के अध्यक्ष ने कहा है कि, भूपेश बघेल 10 दिनों के अंदर माफी मांगें। यदि वे अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
समाज ने कहा कि उनके गौरव डिप्टी CM अरुण साव के खिलाफ टिप्पणी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लिंगियाडीह में पूर्व सीएम ने दिया था बयान
बता दें कि, पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के लिंगियाडीह में पिछले 37 दिन से चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर तीखा हमला बोला था।
उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह बस्ती को तोड़कर जो गार्डन बनाया जा रहा है, “क्या मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ वहां घूमने आएंगे।”
इसी तरह भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से करते हुए कहा कि दो साल में केवल 950 मीटर सड़क बन सकी और किसी भी मामले में काम नहीं हो पा रहा।
उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि वे डटे रहें, कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। पूर्व सीएम की इसी टिप्पणी के बाद से प्रदेश साहू संघ बघेल के खिलाफ मुखर हो गया है और कार्रवाई की मांग कर रहा है।
पढ़े साहू समाज के अध्यक्ष का पत्र

बघेल ने MLA अमर को बताया संतरी
भूपेश बघेल ने विधायक अमर अग्रवाल पर भी निशान साधा था। उन्होंने कहा कि विधायक तो घर से निकलना बंद कर दिए हैं। उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया, अब वे संतरी हो गए हैं। उन्हें तो अब कुर्सी तक नहीं मिलती। अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक की भी यही हालत है। उप मुख्यमंत्री साव के किसी भी विभाग में कोई नहीं हो रहा है।
…………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल ने साव को बंदर..विधायक अमर को संतरी कहा: बिलासपुर में बस्ती-उजाड़कर गार्डन बनाने का विरोध, बोले-CM अपनी पत्नी के साथ घूमने आएंगे क्या

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अमर अग्रवाल को बताया संतरी, अरुण साव को बंदर कहा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के लिंगियाडीह में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर तीखा वार किया। पढ़ें पूरी खबर…
<
