रायपुर में PM मोदी की मन की बात नहीं सुनने पर बीजेपी नेता ने पुजारी को पीटा। कांग्रेसियों ने थाना घेरा।
रायपुर में PM मोदी की मन की बात नहीं सुनने पर बीजेपी OBC मोर्चा के अध्यक्ष उदय वराड़े ने दुर्गा मंदिर के पुजारी के प्राइवेट पर लात मारी है। पुजारी को लोहे की रॉड से पीटा है। हाथ में गंभीर चोटें आईं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित पुजारी का नाम ऋषि तिवारी है, जो EWS कॉलोनी शिवाजी रेसीडेंसी कमल विहार सेक्टर में रहता है। मारपीट के बाद FIR नहीं लिखी जा रही थी, जिसके बाद कांग्रेसियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद FIR हुई है।

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने पुलिस से 5 मिनट में FIR लिखने को कहा।

टिकरापारा थाने में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच घंटों हंगामा चला।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल,कमल विहार सेक्टर निवासी ऋषि तिवारी जोरा के दुर्गा माता मंदिर में पूजा कराकर लौट रहे थे, तभी उदय वराड़े और उनके समर्थक शिवाजी रेसीडेंसी गार्ड रूम के पास लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रधानमंत्री की मन की बात सुन रहे थे।
इस दौरान ऋषि ने कार्यक्रम सुनने से मना कर दिया। उदय ने पुजारी से बदसलूकी की और गालियां दीं। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के प्राइवेट पार्ट समेत हाथ में गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित ऋषि शर्मा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दैनिक भास्कर को बताई है।
डेढ़ घंटे थाने में बैठाया, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
पुजारी ऋषि तिवारी ने बताया कि मारपीट के बाद वह टिकरापारा थाना पहुंचे। शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। वे लगभग डेढ़ घंटे थाने में बैठे रहे। पुलिस से परेशान होकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को फोन कर मामले की सूचना दी।
पुजारी ने बताया कि पंकज शर्मा जब थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की, तो स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। थाने में लगभग तीन घंटे तक पुलिस और नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोपी उदय वराड़े के खिलाफ FIR की मांग की।

शिकायतकर्ता पंडित रिषी तिवारी अपने कॉलोनीवासियों के साथ थाने पहुंचा।
पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी बहस के बाद FIR
थाना परिसर में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई न होने पर थाने के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद FIR हुई।
कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने दैनिक भास्कर से बताया कि बीजेपी नेता ने मारपीट की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। आंदोलन की चेतावनी के बाद FIR दर्ज हुई। संवेदनशील मामलों पर पुलिस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।

सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि उदय वराड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस ने दर्ज की आरोपी के खिलाफ FIR
वहीं पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी उदय वराड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल FIR सेंसटिव मोड में है।
………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
संपत्ति विवाद में भाजपा नेता ने की मारपीट…VIDEO:बिलासपुर में अपने ही भाई को पीटा; परिवार की महिलाओं से भी गाली-गलौज और बदसलूकी

बिलासपुर में बीजेपी नेता ने अपने ही भाई को पीटा था।
बिलासपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी, मारपीट और दहशत फैलाने का आरोप लगा है। आरोप है कि नवीन ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही सगे भाई राकेश मसीह, उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट और बदसलूकी की। पढ़ें पूरी खबर…
<
