Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » यात्रियों को बड़ी राहत, बिलासपुर, रायगढ़-रायपुर रूट की ट्रेनें बहाल:, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेन फिर पटरी पर लौटीं
Breaking News

यात्रियों को बड़ी राहत, बिलासपुर, रायगढ़-रायपुर रूट की ट्रेनें बहाल:, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेन फिर पटरी पर लौटीं

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 04 2026 inidan railways cancelled trains
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Indian Railways: 22 अप्रैल तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय पर चलेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 09:00:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 09:00:31 AM (IST)

यात्रियों को बड़ी राहत, बिलासपुर, रायगढ़-रायपुर रूट की ट्रेनें बहाल:, कई मेमू और पैसेंजर ट्रेन फिर पटरी पर लौटीं
Indina Raiways News: आंशिक ट्रेनें अब पूरे रूट पर संचालित होंगी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नान-इंटरलाकिंग कार्य के बाद ट्रेन सेवाएं बहाल
  2. जांजगीर-नैला कार्य के बाद ट्रेन सेवाएं फिर शुरू
  3. 22 अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से बहाली लागू

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण पहले निरस्त और आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों को अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, यह बहाली रविवार से शुरू होकर 22 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों में लागू की जा रही है। इससे दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और नियमित आवागमन सुचारू हो सकेगा।

इन प्रमुख मेमू ट्रेनों की वापसी

बहाल की गई ट्रेनों में रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68737), बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68738, 68736) और रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735) शामिल हैं। इसके अलावा रायपुर-गेवरारोड (68746) और गेवरारोड-रायपुर (68745) मेमू सेवाएं भी फिर से शुरू कर दी गई हैं।

पैसेंजर और अन्य रूट भी हुए चालू

रायपुर जंक्शन से कोरबा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें (58204 और 58203) भी पुनः पटरी पर लौट आई हैं। इसके साथ ही बिलासपुर-गेवरारोड, गेवरारोड-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा सेक्शन की मेमू ट्रेनें (68734, 68733, 68732, 68731) भी अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

आंशिक रूप से चल रही ट्रेनें अब पूरी तरह बहाल

जो ट्रेनें पहले आंशिक रूप से संचालित हो रही थीं, उन्हें अब पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। इसमें गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861) और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862) शामिल हैं, जो अब अपने पूरे रूट पर नियमित रूप से चलेंगी।

तपते रेलवे स्टेशन पर यात्री बेहाल, ठंडी फुहारों का इंतजार

बिलासपुर में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं और इसका सीधा असर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए हालात दिन-ब-दिन मुश्किल होते जा रहे हैं। तेज धूप और उमस के बीच स्टेशन तप रहा है।

प्लेटफार्म पर लगे इलेक्ट्रानिक पंखे भी इस भीषण गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि यात्री पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में 7500 आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक! सड़कों पर निकला मुश्किल, हर दिन 20 लोग हो रहे डॉग बाइट के शिकार

April 21, 2026

यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश

April 21, 2026

मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा… पीड़ित बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068145
Views Today : 18
Views Last 7 days : 990
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89101
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.