Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » RUB निर्माण के चलते रद्द हुई 6 लोकल ट्रेनें बहाल:6 मई से फिर पटरी पर लौटेंगी, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
Breaking News

RUB निर्माण के चलते रद्द हुई 6 लोकल ट्रेनें बहाल:6 मई से फिर पटरी पर लौटेंगी, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778000865 1000974575 1777978302
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000974575 1777978302
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में चल रहे रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के बीच यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने पहले निरस्त और आंशिक रूप से प्रभावित की गई 6 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को अब फिर से बहाल कर दिया है। ये सभी ट्रेनें 6 मई 2026 से अपने तय समय पर चलेंगी। रेलवे के मुताबिक, निपनिया-भाटापारा सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग नंबर 380 पर रोड अंडरब्रिज बनाने का काम चल रहा था। इसी के तहत रिलिविंग गर्डर लॉन्चिंग का काम किया गया। जिस कारण कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ को बीच रास्ते तक ही चलाया गया था। कितनी ट्रेनें प्रभावित थीं, अब कितनी बहाल हुईं रेलवे ने कुल 6 ट्रेनों को फिर से बहाल किया है। इनमें 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई थीं, जबकि 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया था। ये 4 ट्रेनें फिर से चलेंगी 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
रेलवे ने बताया कि ये सभी ट्रेनें 6 मई से अपने तय समय के अनुसार चलेंगी। ये 2 ट्रेनें भी पूरी रूट पर बहाल 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू
पहले ये ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलाई जा रही थीं, लेकिन अब इन्हें फिर से पूरे रूट पर चलाने का फैसला लिया गया है। यात्रियों को क्या परेशानी हो रही थी? ट्रेनों के रद्द और आंशिक रूप से चलने की वजह से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नौकरी और ऑफिस जाने वालों को बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। छात्रों को कॉलेज और कोचिंग पहुंचने में परेशानी हो रही थी। बिलासपुर, रायपुर और गेवरा रोड रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों का समय ज्यादा लग रहा था। अब क्या राहत मिलेगी? ट्रेनों को बहाल किए जाने से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। खासकर रायपुर-बिलासपुर सेक्शन में लोकल ट्रेन सेवा सामान्य होने से ऑफिस कर्मचारी, छात्र और व्यापारियों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही यात्रियों का समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बचेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत:सिर और पैर में आई थी गंभीर चोटें, कार ड्राइवर हुआ फरार

May 5, 2026

Raipur Govt Teacher, Clerk Arrested in Rs 1.5 Cr Job Scam; Fake Orders Viral

May 5, 2026

रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत:शराब बेचने पर हुई थी गिरफ्तारी, भीम आर्मी और परिजनों ने SP से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069647
Views Today :
Views Last 7 days : 554
Views Last 30 days : 3793
Total views : 90691
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.