Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Govt Teacher, Clerk Arrested in Rs 1.5 Cr Job Scam; Fake Orders Viral
Breaking News

Raipur Govt Teacher, Clerk Arrested in Rs 1.5 Cr Job Scam; Fake Orders Viral

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp z03 1777972602
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फेक लेटर के जरिए ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। - Dainik Bhaskar

फेक लेटर के जरिए ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, इसके झांसे में आकर कई बेरोजगारों ने पैसे दे डाले, जब नौकरी नहीं लगी तो थाने पहुंचे।

मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में ठगी की प्लानिंग की थी। फर्जी आदेश में सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया गया था।

आरोपियों की पहचान डोंगरगढ़ के रहने वाले राजेश शर्मा और मनोज कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। राजेश सरकारी शिक्षक है, जबकि मनोज प्राइवेट स्कूल का क्लर्क है।

पुलिस ने आरोपियों को राजनांदगांव के डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को राजनांदगांव के डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर तैयार किया आदेश

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से फर्जी आदेश तैयार किया था। इस आदेश में परिवहन, राजस्व, वन, पंचायत और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती का जिक्र किया गया था। आदेश को असली दिखाने के लिए सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का भी दुरुपयोग किया गया।

यह फर्जी आदेश सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सऐप पर वायरल किया गया, जिसके जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली गई, लेकिन उनकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपियों में एक शिक्षक और दूसरा क्लर्क है।

आरोपियों में एक शिक्षक और दूसरा क्लर्क है।

मोबाइल डेटा के आधार पर आरोपियों की पहचान

जांच के दौरान तकनीकी सबूतों और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। दोनों आरोपी डोंगरगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें राजेश शर्मा शासकीय शिक्षक है, जबकि मनोज कुमार श्रीवास्तव निजी स्कूल में क्लर्क है।

पुलिस टीम ने डोंगरगढ़ पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव के कारण उन्होंने यह ठगी की योजना बनाई थी। कंप्यूटर के जरिए फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कर उसे मोबाइल के माध्यम से लोगों तक भेजा जाता था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी सरकारी नौकरी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑफर से सावधान रहें।

normal text quote 1777972576

……………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में 10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर:फर्जी-ऑफिस खोलकर 2.34 करोड़ की ठगी, 52 पीड़ितों ने की शिकायत, पुलिस ने चार आरोपी पकड़े

comp 1 2026 02 19t211018930 1771515621

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में फर्जी ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी और डॉक्टर बनाने का झांसा देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। खुद को दिल्ली पोस्ट ऑफिस का डायरेक्टर बताने वाला गिरोह का मास्टरमाइंड 10वीं पास है और अब तक 52 लोगों से 2 करोड़ 34 लाख रुपए ठग चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से आईएएस अनिल टुटेजा को मिली सशर्त अग्रिम जमानत

May 6, 2026

रायपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, शिक्षक और क्लर्क ने मिलकर किया 1.5 करोड़ का घोटाला

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069651
Views Today : 4
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3797
Total views : 90695
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.