राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर एमसीबी जिले में पथ संचलन का आयोजन कर रहा है। विजयादशमी के दिन से शुरू हुआ यह आयोजन 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र समर्पण का संदेश देना और समाज के हर व्यक्ति को संघ से जोड़ना है
.
रतनपुर मंडल में विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन श्रीराम मंदिर में आयोजित किया गया। यह संचलन रतनपुर के प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करते हुए पुनः श्रीराम मंदिर पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
संचलन में अनुशासन और समयबद्धता स्पष्ट रूप से देखी गई। छात्रावास प्रमुख गौरांगो सिंह ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष को देखने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और इस वर्ष में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संघ से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन में शामिल हुए।

1925 में संघ की स्थापना
जिला संघचालक नीरज अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केबी हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन की थी। इसलिए विजयादशमी से ही शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक घर-घर जाकर राष्ट्र निर्माण की बात करेंगे।

<
