![]()
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने सूरजपुर दौरे के दौरान नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उनके अच्छे कार्यकाल की कामना की। समारोह में अध्यक्ष और पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवनंदनपुर की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, सरकार उसे विकास कार्यों के जरिए पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के लक्ष्य के साथ काम कर रही है और आने वाले समय में यहां तेजी से विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें गुलाब भेंट कर अपनी खुशी जताई।
<
