Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rs 3 lakh stolen from teacher’s house in Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ में टीचर के घर से 3 लाख की चोरी: बरामदे में खड़ी कार ले गए; जेवरात और सिलेंडर भी गायब, जांच में जुटी पुलिस – Raigarh News
Breaking News

Rs 3 lakh stolen from teacher’s house in Raigarh, Chhattisgarh | रायगढ़ में टीचर के घर से 3 लाख की चोरी: बरामदे में खड़ी कार ले गए; जेवरात और सिलेंडर भी गायब, जांच में जुटी पुलिस – Raigarh News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chori teacher 3 1760199018
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अलमारी को खोलकर उसमें रखे जेवरात की चोरी की और सामान को घर में फैला दिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षिका के घर में चोरी हुई है। घर के बाहर बरामदे में रखी कार, किचन में रखा गैस सिलेंडर और अलमारी में रखे जेवरात समेत 3 लाख का सामान अज्ञात लोग उठाकर ले गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

.

जानकारी के मुताबिक, टीचर घर का ताला लगाकर स्कूल के लिए निकल गई थी। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। तब चोरी की घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना पर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।

ये है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, बड़े रामपुर गोल्डन नेस्ट काॅलोनी में रहने वाली स्वाति खलखो (40 साल) तमनार के शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ है। सोमवार (6 अक्टूबर) को स्वाति अपने घर में ताला लगाकर सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तमनार स्कूल चले गई।

जहां शुक्रवार (10 अक्टूबर) को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने मोबाइल पर बताया कि उसके घर के बाहर का गेट खुला हुआ है। तब स्वाति को चोरी होने का संदेह हुआ और उसने स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची।

तब देखा कि उसके मकान के बरामदे में खड़ी हुंडई कार नहीं थी और जब उसने अंदर जाकर देखा, तो रसोई का गैस सिलेंडर, अलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात समेत 3 लाख के सामान को लेकर चोर फरार हो गया है।

कार, गैस सिलेंडर समेत जेवरात को लेकर चोर फरार हो गए

कार, गैस सिलेंडर समेत जेवरात को लेकर चोर फरार हो गए

पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची

इसके बाद आसपास उसने पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर मामले की जानकारी कोतवाली थाना में दी। जहां शनिवार को पुलिस और फाॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू की।

घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि महिला शिक्षिका के घर में चोरी हुई है। शिक्षिका तमनार में स्कूल गई थी। कार, गैस सिलेंडर और जेवरात को चोरों ने पार किया है।

मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर जांच की गई। इसके अलावा आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari SP Line Attaches Constable For Assaulting Trucker

June 18, 2026

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074602
Views Today : 62
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9826
Total views : 102632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.