Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Roasted gram containing chemicals worth Rs 1 lakh seized in Bilaspur | बिलासपुर में 1 लाख का केमिकल युक्त भुना चना पकड़ाया: खाद्य विभाग ने दो फर्मों पर मारा छापा; मिलावट की होगी जांच – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Roasted gram containing chemicals worth Rs 1 lakh seized in Bilaspur | बिलासपुर में 1 लाख का केमिकल युक्त भुना चना पकड़ाया: खाद्य विभाग ने दो फर्मों पर मारा छापा; मिलावट की होगी जांच – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
93137e70 7fd6 4edb b81b aab018090c78 1766203454055
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में 1 लाख रुपए का केमिकल युक्त भूना चना पकड़ाया है। शुक्रवार (19 दिसंबर) को खाद्य विभाग ने मिलावट की आशंका पर कार्रवाई की। विभाग ने सिरगिट्टी क्षेत्र की दो फर्मों से करीब 1350 किलोग्राम भुना चना जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से

.

यह कार्रवाई मुंबई और उत्तरप्रदेश में भुने चने में घातक केमिकल की मिलावट के मामले सामने आने के बाद की गई। बताया जा रहा है जब्त चने में असामान्य चमक है। जिसे जांच के लिए हरियाणा के लैब भेजा गया है। 15 दिन बाद रिपोर्ट आएगी।

14ffb590 c635 4c76 a287 5bcde3e002a3 1766203454056

15 दिन बाद आएगी जांच रिपोर्ट

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह छापामार कार्रवाई की गई। जब्त किए गए चने के सैंपल जांच के लिए हरियाणा स्थित नेशनल कमोडिटी मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड की टेस्टिंग लैब भेजे गए हैं।

जांच रिपोर्ट आने में लगभग 15 दिन का समय लग सकता है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जब्त चने में असामान्य चमक

देवांगन ने मिलावट पहचानने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि चने का रंग स्वाभाविक रूप से पीला होता है, लेकिन यदि उसमें असामान्य चमक दिखाई दे तो केमिकल के इस्तेमाल की आशंका हो सकती है। हालांकि, घर पर इसकी सटीक जांच संभव नहीं है, फिर भी उपभोक्ता ऐसे चने के उपयोग से बच सकते हैं।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी स्थित अमित फूड प्रोडक्ट से 600 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 48 हजार रुपए) और जय भोले इंडस्ट्रीज से 750 किलोग्राम भुना चना (अनुमानित मूल्य 60 हजार रुपये) जब्त किया गया। इसके अलावा शिवशक्ति दाल मिल से भी भुने हुए चने का नमूना जांच के लिए लिया गया है।

सभी फर्मों को नोटिस

सभी संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस प्रकार की जांच की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.